‼️सरजू पांडे की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि!..नेताओं ने याद किया संघर्ष‼️
- alpayuexpress
- 15 hours ago
- 2 min read
‼️सरजू पांडे की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि!..नेताओं ने याद किया संघर्ष‼️

सुभाष कुमार ब्यूरो चीफ
अगस्त मंगलवार 25-8-2026
गाजीपुर:- ख़बर गाज़ीपुर ज़िले से है जहां पर ग़ाज़ीपुर की राजनीति में लाल सलाम के झंडे को बुलंद करने वाले और अपने संघर्षशील राजनीतिक जीवन के लिए पहचान बनाने वाले कामरेड सरजू पांडे की पुण्यतिथि पर मंगलवार को शहर स्थित सरजू पांडे पार्क में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न राजनीतिक दलों और सामाजिक संगठनों से जुड़े नेताओं ने पहुंचकर स्वर्गीय सरजू पांडे को श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके संघर्षों को याद किया।

कामरेड सरजू पांडे का राजनीतिक जीवन उस दौर में शुरू हुआ, जब देश में कांग्रेस का मजबूत प्रभाव था। इसके बावजूद उन्होंने कम्युनिस्ट विचारधारा को अपनाया और गाजीपुर में लाल झंडे को मजबूत करने का काम किया। उनके राजनीतिक जीवन से जुड़ा एक चर्चित प्रसंग यह भी है कि वह एक साथ सांसद और विधायक निर्वाचित होकर सदन पहुंचे थे। तत्कालीन प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू ने भी इस राजनीतिक घटनाक्रम पर सवाल उठाते हुए उनके बारे में जानकारी ली थी। बताया जाता है कि उन्हें कांग्रेस में शामिल होने का प्रस्ताव भी मिला, लेकिन सरजू पांडे ने कांग्रेस की सदस्यता स्वीकार करने के बजाय कम्युनिस्ट पार्टी की विचारधारा और राजनीति को ही अपना रास्ता बनाए रखा।
उन्होंने जीवनभर मजदूरों, किसानों और आम लोगों से जुड़े मुद्दों को अपनी राजनीति का केंद्र बनाया। 25 अगस्त को रूस की राजधानी मॉस्को में उनके निधन के बाद से यह दिन गाजीपुर में उनके स्मरण और विचारों को याद करने के अवसर के रूप में मनाया जाता है।
श्रद्धांजलि सभा के मुख्य अतिथि कम्युनिस्ट पार्टी के राष्ट्रीय सचिव गिरीश शर्मा रहे। उन्होंने मौजूदा सरकार की शिक्षा नीति पर सवाल उठाए और जंतर-मंतर पर छात्रों के साथ कथित भेदभाव एवं मारपीट का मुद्दा भी उठाया। इसके साथ ही उन्होंने बढ़ती महंगाई को लेकर सरकार पर निशाना साधते हुए चीनी और प्याज की बढ़ती कीमतों पर भी चिंता जताई।





Comments