top of page
Search

‼️महिला उत्पीड़न से ज्यादा अब!..राजस्व की शिकायतें,आयोग सदस्य ने सुनीं फरियाद‼️

  • alpayuexpress
  • 3 hours ago
  • 1 min read

‼️महिला उत्पीड़न से ज्यादा अब!..राजस्व की शिकायतें,आयोग सदस्य ने सुनीं फरियाद‼️

सुभाष कुमार ब्यूरो चीफ

अगस्त मंगलवार 25-8-2026

गाज़ीपुर:- ख़बर गाज़ीपुर ज़िले से है जहां पर महिलाओं की समस्या को सुनने और उसका निराकरण करने के लिए राज्य महिला आयोग के तरफ से कोई ना कोई गाजीपुर जनपद आता रहता है इसी क्रम में आज राज्य महिला आयोग की सदस्य सुनीता श्रीवास्तव गाजीपुर के पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में पहुंची जहां पर उन्होंने महिला फरियादियों की समस्याओं को सुना और उन समस्याओं को निस्तारित करने के लिए संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए।

सुनीता श्रीवास्तव ने बताया कि शासन के निर्देश पर वह महिलाओं की समस्याओं को सुनने के लिए आई है और उनकी समस्याओं को दूर करने का प्रयास करेंगे उन्होंने बताया कि पहले जो मामले आते थे वह महिला उत्पीड़न या महिलाओं से संबंधित मामले हुआ करते थे लेकिन अब महिलाओं के उत्पीड़न से ज्यादा राजस्व संबंधित मामले आ रहे हैं फिर भी हम उनके मामलों को संबंधित विभाग और अधिकारियों को निर्देशित कर रहे हैं कि उनके जल्द से जल्द उनके बातों को सुनकर निस्तारण कराया जाए उन्होंने बताया कि जब मैं पहली बार गाजीपुर में आई थी तो सैकड़ो की संख्या में समस्याएं सामने आई थी लेकिन अब तो मामला शांति पूर्ण चल रहा है।

उन्होंने कहा कि अब अपराधी खत्म हो चुके हैं लेकिन कुछ बचे हुए गुंडे हैं जो थोड़ा बहुत अपराध कर रहे हैं वही हाई कोर्ट के निर्देश के स्कूलों में हिजाब की अनिवार्यता खत्म कर दी है इस मामले पर उन्होंने कहा कि अभी मैं इस निर्णय को नहीं सुनी हूं इसलिए इस बारे में कोई कमेंट नहीं कर सकते।


 
 
 

Comments


Subscribe Form

  • YouTube
  • linkedin
  • twitter
  • facebook

©2020 by Alpayu Express. Proudly created with Wix.com

<script data-ad-client="ca-pub-7043038300255779" async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js"></script>

google.com, pub-7043038300255779, DIRECT, f08c47fec0942fa0

bottom of page