‼️रक्षाबंधन पर 78 युवाओं को नौकरी का तोहफा!..कृषि विभाग ने बांटे नियुक्ति पत्र‼️
- alpayuexpress
- 15 hours ago
- 1 min read
‼️रक्षाबंधन पर 78 युवाओं को नौकरी का तोहफा!..कृषि विभाग ने बांटे नियुक्ति पत्र‼️

सुभाष कुमार ब्यूरो चीफ
अगस्त मंगलवार 25-8-2026
ग़ाज़ीपुर:- ख़बर गाज़ीपुर ज़िले से है जहां पर उत्तर प्रदेश सरकार के द्वारा इन दिनों युवाओं को रोजगार देने का काम लगातार किया जा रहा है और इसी क्रम में आज कृषि विभाग के द्वारा प्रविधिकी सहायक एवं मंडी सचिव के नवनियुक्त अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र बांटा गया जिसकी मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद डॉक्टर संगीता बलवंत एवं नगर पालिका अध्यक्ष सरिता अग्रवाल रही इस दौरान गाजीपुर में 78 युवाओं को नियुक्ति पत्र वितरण किया गया इसको लेकर सरिता अग्रवाल ने कहा कि रक्षाबंधन के पर्व पर नियुक्ति पत्र पाने वाली बहनों के लिए यह मुख्यमंत्री की तरफ से रक्षाबंधन का गिफ्ट है।
उत्तर प्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के द्वारा प्रदेश के लोगों को लगातार उपहार देने का कार्य किया जा रहा है और इसी के क्रम में आज प्रदेश की राजधानी लखनऊ से कृषि विभाग में ग्रुप सी के चयनित अभ्यर्थियों को प्रमाण पत्र देने का काम किया है और इसी क्रम में गाजीपुर में भी 78 लोगों को प्रमाण पत्र सोपा गया है और यहां पर कृषि विभाग के सौजन्य से उन्हें सम्मानित करने का काम किया गया है और 78 लोगों में से 15 मातृशक्ति भी शामिल रही हैं उन बहनो को मैं विशेष रूप से बधाई देना चाहती हूं कि रक्षाबंधन में आपके भाई आपको उपहार देते हैं ऐसे में इस बार उन्हें विशेष उपहार प्रदेश के भाई माननीय योगी आदित्यनाथ के द्वारा सरकारी नौकरी का प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया है जो उनके जीवन का सबसे अमूल्य उपहार होगा।





Comments