‼️दो फरार आरोपियों के खिलाफ कोर्ट की उद्घोषणा!..22 सितंबर तक पेश होने का आदेश‼️
- alpayuexpress
- 6 hours ago
- 2 min read
‼️दो फरार आरोपियों के खिलाफ कोर्ट की उद्घोषणा!..22 सितंबर तक पेश होने का आदेश‼️

सुभाष कुमार ब्यूरो चीफ
अगस्त मंगलवार 25-8-2026
गाजीपुर:- ख़बर गाज़ीपुर ज़िले से है जहां पर बिरनो थाना पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर आपराधिक मामले में फरार चल रहे दो आरोपियों के खिलाफ भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस) की धारा 84 के तहत उद्घोषणा की कार्रवाई की है। पुलिस के मुताबिक दोनों आरोपियों के गिरफ्तारी वारंट की तामील नहीं हो सकी और वारंट इस रिपोर्ट के साथ वापस किया गया कि आरोपी फरार हैं अथवा गिरफ्तारी से बचने के लिए खुद को छिपा रहे हैं।
पुलिस के अनुसार ग्राम बीरबलपुर मठिया निवासी जुगुनू उर्फ राकेश यादव पुत्र अम्बिका यादव तथा अम्बिका यादव पुत्र स्व. रामनरेश यादव के खिलाफ बिरनो थाने में मुकदमा अपराध संख्या 139/2026 दर्ज है। मामले में भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है।
मामले की सुनवाई के दौरान न्यायिक मजिस्ट्रेट, त्वरित न्यायालय कक्ष संख्या-01 द्वारा दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए वारंट जारी किया गया था। पुलिस द्वारा वारंट की तामील कराने का प्रयास किया गया, लेकिन दोनों आरोपी मौके पर नहीं मिले। वारंट को इस टिप्पणी के साथ वापस किया गया कि आरोपी फरार हो गए हैं या गिरफ्तारी की कार्रवाई से बचने के लिए जानबूझकर अपने आपको छिपा रहे हैं।
इसके बाद न्यायालय के आदेश के अनुपालन में दोनों आरोपियों के खिलाफ धारा 84 भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 के तहत उद्घोषणा जारी की गई है। उद्घोषणा के माध्यम से आरोपियों को न्यायालय के समक्ष उपस्थित होकर संबंधित मुकदमे में अपना पक्ष रखने के लिए कहा गया है।
पुलिस की ओर से जारी उद्घोषणा में स्पष्ट किया गया है कि दोनों आरोपी 22 सितंबर 2026 या उससे पहले संबंधित न्यायालय के समक्ष उपस्थित हों। निर्धारित अवधि में न्यायालय के समक्ष उपस्थित नहीं होने की स्थिति में आरोपियों के खिलाफ कानून के तहत आगे की कार्रवाई की जा सकती है। पुलिस का कहना है कि न्यायालय से जारी आदेशों और वारंट की तामील सुनिश्चित कराने के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है। फरार आरोपियों की तलाश भी की जा रही है। मामले में न्यायालय के निर्देशों के अनुसार आगे की विधिक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।





Comments