‼️सरकारी शादी अनुदान योजना में आवेदन हो रहे निरस्त!..पात्र लोगों को जागरूक करने में जुटा प्रशासन‼️
- alpayuexpress
- 12 hours ago
- 1 min read
‼️सरकारी शादी अनुदान योजना में आवेदन हो रहे निरस्त!..पात्र लोगों को जागरूक करने में जुटा प्रशासन‼️

सुभाष कुमार ब्यूरो चीफ
मई शुक्रवार 15-5-2026
गाजीपुर:- ख़बर गाज़ीपुर ज़िले से है जहां पर उत्तर प्रदेश सरकार के द्वारा मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अलावा पिछड़ा वर्ग के साथ ही सामान्य वर्ग और अनुसूचित जाति के लोगों की बेटियों की शादी को लेकर भी कई तरह की योजना चल रही है लेकिन इस योजना में शासन के लक्ष्य के मुताबिक लाभार्थी नहीं मिल पा रहे हैं और जो मिल भी रहे हैं उसमें से बहुत सारे ऐसे भी हैं जो किन्हीं ना किन्हीं कमियों के कारण उनका आवेदन निरस्त हो जा रहा है ऐसे ही लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से एक बैठक का आयोजन जनप्रतिनिधियों के माध्यम से किया गया जिसमें पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग की तरफ से चलने वाला शादी अनुदान जिसमें लाभार्थी को ₹20000 का लाभ मिलता है और यह लाभ लाभार्थी शादी से 90 दिन पूर्व या शादी के 90 दिन बाद तक आवेदन कर सकता है इसके अलावा समाज कल्याण विभाग की तरफ से सामान्य जाति के साथ ही अनुसूचित जाति की बेटियों के लिए भी शादी अनुदान की योजना चलाई जा रही है और इन्हीं योजनाओं के लाभ को लेकर आम जन को जागरूक करने के लिए मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में बैठक की गई उन्होंने बताया कि इस योजना में लाभार्थी को ₹20000 का अनुदान दिया जाता है। हालांकि यह बैठक विभागीय अधिकारी और जनप्रतिनिधियों के बीच आयोजित किया गया था लेकिन जनप्रतिनिधियों के उदासीनता के कारण यह बैठक मात्र उनके प्रतिनिधियों के और अधिकारियों के बीच में संपन्न हो पाया।





Comments