⭕सरकारी जमीन पर फिर अतिक्रमण!..टीन की दुकान बनाकर कब्जे की कोशिश, कार्रवाई की मांग
- alpayuexpress
- 17 hours ago
- 1 min read
‼️नजूल भूमि पर फिर अवैध कब्जा‼️
⭕सरकारी जमीन पर फिर अतिक्रमण!..टीन की दुकान बनाकर कब्जे की कोशिश, कार्रवाई की मांग

सुभाष कुमार ब्यूरो चीफ
फरवरी सोमवार 23-2-2026
गाजीपुर:- खबर ग़ाज़ीपुर जिले से है जहां पर शहर के मेडिकल कॉलेज से सटी नजूल की भूमि पर एक बार फिर अवैध कब्जे का मामला सामने आया है। आरोप है कि उक्त सरकारी भूमि पर टीन की दुकान बनाकर कब्जा किया जा रहा है, जबकि प्रशासन इस पूरे मामले पर मौन बना हुआ है।
स्थानीय सूत्र बताते हैं कि।यही वही स्थान है जहां विगत वर्ष अवैध रूप से पार्किंग बनाकर वसूली की जा रही थी। उस समय शिकायत सामने आने के बाद जिला प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अवैध पार्किंग को हटवाया था और वसूली पर रोक लगाई थी। लेकिन कुछ समय बाद उसी नजूल भूमि पर दोबारा कब्जे की कोशिश शुरू हो गई है और अब टीन की दुकान खड़ी कर दी गई है।
नजूल भूमि पर बार-बार हो रहे अतिक्रमण से यह सवाल खड़ा हो रहा है कि जब पहले प्रशासन ने कार्रवाई की थी, तो अब दोबारा कब्जा कैसे संभव हो गया। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि यदि समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो सरकारी जमीन पर कब्जे का सिलसिला और बढ़ सकता है।
क्षेत्रवासियों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि नजूल भूमि पर किए गए इस नए अवैध कब्जे की तत्काल जांच कराई जाए और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए अतिक्रमण को हटाया जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।





Comments