top of page
Search

सम्यक युवा मंच के द्वारा!...संवादशाला में सम्राट अशोक महान के नीतियों की हुई चर्चा

  • alpayuexpress
  • Nov 6, 2023
  • 2 min read

सम्यक युवा मंच के द्वारा!...संवादशाला में सम्राट अशोक महान के नीतियों की हुई चर्चा


आदित्य कुमार सीनियर क्राइम रिपोर्टर


गाजीपुर:- खबर गाजीपुर जिले से है जहां पर सम्यक युवा मंच द्वारा सम्राट अशोक महान विश्व धम्म विजय उत्सव के अवसर पर पिरथीपुर ग्राम सचिवालय पर संवादशाला का आयोजन किया गया। जिसका विषय विश्व में सम्राट अशोक महान के नीतियों की प्रासंगिकता एवं भारतीय संविधान रहा। संवादशाला में नया सवेरा फाउंडेशन व बौद्ध कल्याणकारी महिला उत्थान ट्रस्ट ने भी प्रतिभाग किया। साथ ही क्षेत्र के तमाम संभ्रांत जन सहित आम लोग उपस्थित रहे। संवादशाला में सम्राट अशोक महान के नीतियों की चर्चा करते हुए नया सवेरा फाउंडेशन के अध्यक्ष नजमुस शाकिब अब्बासी ने कहा कि सम्राट अशोक महान जैसे विस्तारित क्षेत्र आज तक किसी शासक ने नहीं बना पाया और ना ही उनके जैसे प्रजापालन नीतियां ही अपना पाया। इतिहास गवाह है कि सम्राट अशोक महान का समय भारत का स्वर्णिम समय रहा। सेवानिवृत कृषि अधिकारी चंद्रदेव सिंह कुशवाहा ने सम्राट अशोक महान के नीतियों का भारत बनाने व भारतीय संविधान को व्यावहारिक रूप से अपनाने की बात कहे। सम्यक युवा मंच के संयोजक अखिलेश मौर्य ने कहे की जिन बुद्ध के नीतियों पर चल कर सम्राट अशोक महान हुए आज भी उन नीतियों की आवश्यकता उतनी ही प्रबल है। सम्राट अशोक महान उन्ही नीतियों को अपनाकर कहे थे की मेरे लिए सर्व लोक हित से बढ़कर दूसरा कोई कार्य नहीं होगा । विस्तारित राज्य की स्थापना तो बहुतों ने किए लेकिन एक मात्र अशोक महान ने ही शांति एवम अहिंसा के द्वारा शासन किए । संवादसाला की अध्यक्षता पिरथीपुर के ग्राम प्रधान नागेंद्र सिंह कुशवाहा ने किए व संवादसाला के व्यवस्थापक क्षेत्र पंचायत सदस्य शैलेंद्र सिंह कुशवाहा ने सबका आभार व्यक्त किए व संचालन संगठन महासचिव हिमांशू मौर्य ने किए । संवादशाला में जिला अध्यक्ष अच्छेलाल सिंह कुशवाहा, जिला महासचिव रामजी कुशवाहा ,ग्रामप्रधान मन्नान अंसारी , उदय नारायण यादव ,अनिल ,दीपक सुदर्शन आदि लोग मौजूद रहे।

 
 
 

Comments


Subscribe Form

  • YouTube
  • linkedin
  • twitter
  • facebook

©2020 by Alpayu Express. Proudly created with Wix.com

<script data-ad-client="ca-pub-7043038300255779" async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js"></script>

google.com, pub-7043038300255779, DIRECT, f08c47fec0942fa0

bottom of page