top of page
Search

समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने!...फूल माला चढ़ाकर पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव का मनाई जयं

  • alpayuexpress
  • Nov 23, 2023
  • 1 min read

समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने!...फूल माला चढ़ाकर पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव का मनाई जयंती


आदित्य कुमार सीनियर क्राइम रिपोर्टर


गाजीपुर:- खबर गाजीपुर जिले से है जहां पर समाजवादी पार्टी के विधानसभा कार्यालय पर आज दोपहर 12:00 बजे से पूर्व मुख्यमंत्री और रक्षामंत्री रहे मुलायम सिंह यादव का जयंती धूमधाम से मनाया गया समाजवादी पार्टी के विधानसभा अध्यक्ष अवधेश उर्फ राजू यादव के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने फूल माला चढ़कर जयंती मनाई। इस मौके पर पूर्व ब्लाक प्रमुख गरीब राम ने कहा कि मुलायम सिंह यादव की देन है कि पंचायती राज देश के अंदर बना और आज लोग चेयर मैन ,ब्लाक प्रमुख, ग्राम प्रधान,बीडीसी हैं। देश में मुलायम सिंह यादव का अहम योगदान रहा जो पिछड़े और महा दलितों के लिए सबसे बड़ी मिल का पत्थर साबित हो रही है। विधानसभा अध्यक्ष अवधेश उर्फ राजू ने कहा कि मुलायम सिंह यादव रक्षा मंत्री रहते हुए देश में सैनिक के लिए बड़ा कार्य उन्होंने किया जो परिवार तक सैनिक का पार्थिव शरीर पहुंच रहा है इसका लाभ परिजनो को भी मिल रहा है।मुलायम सिंह यादव के रक्षा मंत्री रहने पर पाकिस्तान चीन भी डरता था।उनकी हिम्मत नहीं की भारत की भूमि पर कब्जा कर पाए। वास्तव में मुलायम सिंह यादव धरतीपुत्र थे आज उनके प्रथम जन्मदिन पर हमेशा लोग मुलायम सिंह यादव को याद करेंगे। इस मौके पर ब्लाक अध्यक्ष वजीर भारती,रामप्रवेश गोड,मनिहारी के पूर्व ब्लॉक प्रमुख धर्मदेव यादव ,राम लक्ष्न यादव,पिंटू यादव,सुनील यादव,सुमित कुमार,सोनू चक्रवती, प्रवीण यादव,महेंद्र यादव,सोमारू यादव,अवधेश जुगल,अखिलेश यादव,संतोष यादव,मनोहर यादव,सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

 
 
 

Comments


Subscribe Form

  • YouTube
  • linkedin
  • twitter
  • facebook

©2020 by Alpayu Express. Proudly created with Wix.com

<script data-ad-client="ca-pub-7043038300255779" async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js"></script>

google.com, pub-7043038300255779, DIRECT, f08c47fec0942fa0

bottom of page