top of page
Search

समर्पण संस्था के तत्वावधान में!...मुख्य विकास अधिकारी ने फीता काट कर मेले का किया शुभारंभ

  • alpayuexpress
  • Nov 11, 2023
  • 2 min read

समर्पण संस्था के तत्वावधान में!...मुख्य विकास अधिकारी ने फीता काट कर मेले का किया शुभारंभ


ree

रजत श्रीवास्तव मंडल ब्यूरो चीफ


गाजीपुर:- खबर गाजीपुर जिले से है जहां पर समर्पण संस्था शास्त्री नगर के दिव्यांग छात्र-छात्राओं द्वारा हस्त निर्मित वस्तुओं का मेला समर्पण संस्था के तत्वावधान में विकास भवन की परिसर में मुख्य विकास अधिकारी श्री सुनील कुमार वैश्य एवं जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी निशांत उपाध्याय एवं जिला प्रोबेशन अधिकारी संजय कुमार सोनी ने फीता काट कर मेले का शुभारंभ किया। कार्यक्रम को देखकर मुख्य अतिथि ने कहा कि यह बच्चे दिव्यांग जरूर हैं इनकी कौशल वह हुनर से संस्था की पहचान हो रही है इस मेले के अंदर जितने भी समान हैं वह शुद्ध रूप से देशी हैं (ओकल फ़ॉर लोकल) हमें इनसे सीख लेनी चाहिए उन्होंने संस्था की संचालिका सविता सिंह का धन्यवाद देते हुए कहा कि इस संस्था ने जो कार्य किया है वह आश्चर्यजनक है संस्था संरक्षिका सविता सिंह ने अतिथियों को माल्यार्पण करके स्वागत किया जिला दिव्यांग जनशक्तिकरण अधिकारी निशांत उपाध्याय ने कहा कि मेला लगने से दिव्यांग बच्चों में एक अलग सा उत्साह देखने को मिला है फोटो एवं चित्र को देखने से या पता चला है कि उन्होंने अपने मन की स्मृति को उकेरा है बच्चों से वार्तालाप करके उनकी सच्चाई प्राप्त हुई ऐसे कार्यक्रम होने से दिव्यांग बच्चों को रोजगार कर स्वालंबन बन सकते हैं। मेले में आये अशुतोष सिंह गौतमबुद्ध कॉलोनी ने कुल पांच हजार रुपये का सहयोग राशि प्रदान की। श्री सिंह ने कहा कि ऐसे बच्चे समझ में प्रतिभा कर सकते हैं इस अवसर पर बबलू शर्मा ने ₹500 एवं ओम प्रकाश सिंह यादव रेवतीपुर ने ₹500 का सहयोग राशि प्रदान किया। मेले में टेडी बेयर, फ्लावर पार्क ,पेंटिंग, रंगीन दीपक, सीनरी से मेले में आकर्षण का केंद्र रहा। मेले में अंत में सदर विधायक जैकिशुन साहू ने बच्चों की बेहतर भविष्य की कामना करते हुए उन्हें ढेर सारा आशीर्वाद दिया। मेले का संचालन मेले का संचालन संस्था संरक्षिका सविता सिंह ने किया। अशोक कुमार यादव अजीत कुमार गुप्ता राजेश कुमार रागिनी सिंह सुमन सिंह नाजिया बेगम अनीता यादव सुप्रिया सिंह एवं दिव्यांग छात्र-छात्राएं मौजूद थे। विद्यालय के प्रधानाध्यापक अमरनाथ गुप्ता ने अंत मे समस्त लोगो का आभार प्रकट किया।

 
 
 

Recent Posts

See All
कचरा बीनने वाले बच्चों को कांस्टेबल पहुँचाया स्कूल… जेल प्रहरी अनिल की मिसाल ने बदल दी 10 ज़िंदगियां

कचरा बीनने वाले बच्चों को कांस्टेबल पहुँचाया स्कूल… जेल प्रहरी अनिल की मिसाल ने बदल दी 10 ज़िंदगियां सुभाष कुमार ब्यूरो चीफ दिसम्बर सोमवार 1-12-2025 गाजीपुर:- खबर गाज़ीपुर ज़िले से है जहां पर पुलिस जो

 
 
 
कोडिन कफ सिरप की अवैध बिक्री बेनकाब!...लखनऊ से जारी पत्र ने खोली पोल,सात लोगों पर मुकदमा दर्ज

कोडिन कफ सिरप की अवैध बिक्री बेनकाब!...लखनऊ से जारी पत्र ने खोली पोल,सात लोगों पर मुकदमा दर्ज सुभाष कुमार ब्यूरो चीफ नवम्बर शुक्रवार 28-11-2025 ग़ाज़ीपुर:- खबर गाजीपुर जिले से जहां पर मामला तब सामने आ

 
 
 

Comments


Subscribe Form

  • YouTube
  • linkedin
  • twitter
  • facebook

©2020 by Alpayu Express. Proudly created with Wix.com

<script data-ad-client="ca-pub-7043038300255779" async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js"></script>

google.com, pub-7043038300255779, DIRECT, f08c47fec0942fa0

bottom of page