top of page
Search

‼️समता भवन में मनाई गई!..कांशीराम साहब की पुण्यतिथि, सपा नेताओं ने किया नमन‼️

alpayuexpress
5 hours ago
2 min read

‼️समता भवन में मनाई गई!..कांशीराम साहब की पुण्यतिथि, सपा नेताओं ने किया नमन‼️

सुभाष कुमार ब्यूरो चीफ

अक्टूबर शनिवार 10-10-2026

गाजीपुर:- ख़बर गाज़ीपुर ज़िले से है जहां पर समाजवादी पार्टी कार्यालय समता भवन, गाजीपुर में बहुजन समाज के महानायक, सामाजिक न्याय के प्रबल समर्थक एवं बहुजन आंदोलन के अग्रणी नेता मान्यवर कांशीराम साहब की पुण्यतिथि जिला उपाध्यक्ष श्री निजामुद्दीन खान की अध्यक्षता में मनाई गई। कार्यक्रम में समाजवादी पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ. नन्हकू सिंह यादव उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन जिला महासचिव श्री कन्हैया लाल विश्वकर्मा ने किया।

इस अवसर पर डॉ. नन्हकू सिंह यादव ने कहा कि मान्यवर कांशीराम साहब ने बामसेफ, डीएस-4 तथा बहुजन समाज पार्टी की स्थापना के माध्यम से दलितों, पिछड़ों, वंचितों और शोषितों को संगठित कर उनमें राजनीतिक चेतना जागृत करने का ऐतिहासिक कार्य किया। उन्होंने अपना संपूर्ण जीवन बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर के मिशन को आगे बढ़ाने तथा समाज में समानता, सामाजिक न्याय और राजनीतिक भागीदारी स्थापित करने के लिए समर्पित कर दिया।

डॉ. यादव ने कहा कि मान्यवर कांशीराम साहब का संघर्ष, त्याग और विचार आज भी सामाजिक परिवर्तन की लड़ाई लड़ने वाले लोगों के लिए प्रेरणास्रोत हैं। उनका जीवन हमें सिखाता है कि संगठित समाज ही अपने अधिकारों के लिए संघर्ष कर सकता है। बहुजन समाज को सत्ता, सम्मान और अधिकारों में उचित भागीदारी दिलाने के लिए उनका योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से श्री बलराम पटेल, मुन्नीलाल राजभर, सुभाष यादव, जयराम भारती, राजेश यादव, दिनेश कुमार, शेर अली राइनी, राहुल निषाद, सदानंद यादव, विजय शंकर यादव, डॉ. शिव प्रताप यादव, असलम हुसैन, राधेश्याम यादव, अनिल यादव, शिवमुनि यादव, संजय यादव, फेकू यादव, तिलक यादव, राकेश यादव, संतोष यादव, परशुराम बिंद, प्रभुनाथ, रामचंद्र, बलि यादव, नंदू राजभर, हरिवंश यादव, प्रिंस यादव, सुगू यादव, अशोक यादव सहित अनेक समाजवादी पार्टी के नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

 
 
 

Comments


Subscribe Form

  • YouTube
  • linkedin
  • twitter
  • facebook

©2020 by Alpayu Express. Proudly created with Wix.com

<script data-ad-client="ca-pub-7043038300255779" async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js"></script>

google.com, pub-7043038300255779, DIRECT, f08c47fec0942fa0

bottom of page