‼️देवकली के पत्रकार अशोक कुशवाहा के बेटे!..IPS संतोष सिंह को मिली दिल्ली मेट्रो की सुरक्षा की जिम्मेदारी‼️
‼️देवकली के पत्रकार अशोक कुशवाहा के बेटे!..IPS संतोष सिंह को मिली दिल्ली मेट्रो की सुरक्षा की जिम्मेदारी‼️

सुभाष कुमार ब्यूरो चीफ
अक्टूबर शुक्रवार 9-10-2026
गाज़ीपुर:- ख़बर गाज़ीपुर ज़िले से है जहां पर वर्तमान में केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर कार्यरत छत्तीसगढ़ के आईपीएस संतोष सिंह को दिल्ली मेट्रो (डीएमआरसी) में सीआईएसएफ के डीआईजी के रूप में पदस्थ कर इसकी सुरक्षा की कमान सौंपी गई है। संतोष सिंह देवकली के पत्रकार अशोक कुशवाहा के सुपुत्र है और जवाहर नवोदय विद्यालय गाजीपुर से हाईस्कूल तक की पढ़ाई की है।2011 बैच के आईपीएस अधिकारी संतोष सिंह को उनके सुरक्षा प्रबंधन के अनुभव और प्रशासनिक दक्षता के चलते दिल्ली की लाइफलाइन कहे जाने वाले दिल्ली मेट्रो लाईनों और यात्रियों की सुरक्षा संभालने का दायित्व दिया गया है।
उल्लेखनीय है कि प्रतिष्ठित दिल्ली मेट्रो 271 स्टेशन वाली एक त्वरित परिवहन प्रणाली है, जो भारत के राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में दिल्ली और उससे सटे यूपी व हरियाणा के शहरों को जोड़ती है। हाल में ही 17 सितंबर को दिल्ली मेट्रो ने एक दिन में करीब 82.45 लाख यात्रियों की आवाजाही दर्ज करके एक रिकॉर्ड बनाया है।
छत्तीसगढ़ के नौ जिलों में एसपी/एसएसपी के रूप में अनुभव के साथ कुल ग्यारह जिलों में रहे पदस्थ
विवादों से दूर, संतोष सिंह अपनी परिपक्व व संवेदनशील पुलिसिंग के साथ सामुदायिक पुलिसिंग के प्रयोगों के लिए जाने जाते हैं। आईपीएस संतोष सिंह छत्तीसगढ़ के कुल नौ जिलों- रायपुर, बिलासपुर, कोरबा, राजनांदगांव, कोरिया, रायगढ़, महासमुंद, नारायणपुर व कोंडागांव जिले में एसपी/एसएसपी के पद पर रह चुके हैं। वे सुकमा में एएसपी और दुर्ग में सीएसपी भी रहे हैं। अभी वे हैदराबाद में डीआईजी साउथ ज़ोन-2 के रूप में आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और उत्तरी कर्नाटक के औद्योगिक, रणनीतिक प्रतिष्ठानों व पूर्वी तट के बंदरगाहों की सुरक्षा देख रहे थे





Comments