top of page
Search

‼️सफाई कर्मियों के गांव में न आने से!..ग्रामीणों में आक्रोश, गंदगी से परेशान ग्रामीण‼️

  • alpayuexpress
  • 9 hours ago
  • 1 min read

‼️सफाई कर्मियों के गांव में न आने से!..ग्रामीणों में आक्रोश, गंदगी से परेशान ग्रामीण‼️

किरण नाई वरिष्ठ पत्रकार

सितंबर मंगलवार 1-9-2026

चंदौली। खबर चंदौली जिले से है जहां पर धानापुर विकासखंड क्षेत्र के ग्राम सभा कुसुम्ही में सफाई कर्मियों के नियमित रूप से गांव में नहीं पहुंचने का आरोप ग्रामीणों ने लगाया है। सफाई व्यवस्था प्रभावित होने के कारण गांव की गलियों और नालियों में गंदगी बढ़ने से ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है।

ग्रामीणों का कहना है कि गांव में तैनात सफाई कर्मियों के नियमित रूप से नहीं आने के कारण जगह-जगह कूड़ा-कचरा जमा हो रहा है। नालियों की समय से सफाई नहीं होने से जलनिकासी की समस्या भी उत्पन्न हो रही है। गंदगी के कारण दुर्गंध और संक्रमण का खतरा बना हुआ है।

ग्रामीणों ने संबंधित अधिकारियों से मामले का संज्ञान लेते हुए गांव में नियमित सफाई व्यवस्था सुनिश्चित कराने तथा सफाई कर्मियों की उपस्थिति की जांच कराने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि जल्द ही सफाई व्यवस्था दुरुस्त नहीं की गई तो वे उच्च अधिकारियों से शिकायत करने के लिए मजबूर होंगे।

 
 
 

Comments


Subscribe Form

  • YouTube
  • linkedin
  • twitter
  • facebook

©2020 by Alpayu Express. Proudly created with Wix.com

<script data-ad-client="ca-pub-7043038300255779" async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js"></script>

google.com, pub-7043038300255779, DIRECT, f08c47fec0942fa0

bottom of page