‼️सड़क पर मारपीट और पिस्टल लहराने से हड़कंप!..एक आरोपी गिरफ्तार‼️
- alpayuexpress
- 8 hours ago
- 1 min read
‼️सड़क पर मारपीट और पिस्टल लहराने से हड़कंप!..एक आरोपी गिरफ्तार‼️

सुभाष कुमार ब्यूरो चीफ
सितंबर मंगलवार 1-9-2026
गाजीपुर:- ख़बर गाज़ीपुर ज़िले से है जहां पर सड़क पर मारपीट और पिस्टल लहराने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने से हड़कंप मच गया है। मामला जंगीपुर थाना क्षेत्र के बैरियापुर गांव का है, जहां दवा लेने बाजार जा रहे एक युवक के साथ कुछ युवकों द्वारा मारपीट किए जाने का आरोप है। आरोप है कि युवकों ने एक युवक को रास्ते में रोक लिया और उसके साथ मारपीट की।

इतना ही नहीं, पिस्टल लहराकर जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप है। घटना से जुड़ा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया। मामले में एसपी सिटी राकेश कुमार मिश्रा ने बताया कि मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है। बताया जा रहा है कि बैरियापुर गांव निवासी अवधेश बिंद दवा लेने बाजार जा रहे थे, तभी रास्ते में यह घटना हुई।फिलहाल वायरल वीडियो और शिकायत के आधार पर पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।





Comments