‼️कासिमाबाद मुख्य चौराहे पर!..सीसीटीवी की मांग,पत्रकार एसोसिएशन ने सौंपा ज्ञापन‼️
- alpayuexpress
- 3 hours ago
- 2 min read
‼️कासिमाबाद मुख्य चौराहे पर!..सीसीटीवी की मांग,पत्रकार एसोसिएशन ने सौंपा ज्ञापन‼️

किरण नाई वरिष्ठ पत्रकार
सितंबर मंगलवार 1-9-2026
गाज़ीपुर:- ख़बर गाज़ीपुर ज़िले से है जहां पर कासिमाबाद मुख्य चौराहे पर सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने तथा अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से यूनाइटेड मीडिया पत्रकार एसोसिएशन के गाज़ीपुर जिलाध्यक्ष आशीष गुप्ता ने सीसीटीवी कैमरे लगाए जाने की मांग को लेकर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, गाज़ीपुर के सचिव महोदय को ज्ञापन सौंपकर तत्काल कार्रवाई की मांग की है।

एसोसिएशन की ओर से बताया गया कि 02 जुलाई 2026 को जनहित एवं आमजन की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए उप जिलाधिकारी, कासिमाबाद को इस संबंध में पत्रक/ज्ञापन दिया गया था। इसके बाद उप जिलाधिकारी द्वारा प्रकरण में आवश्यक कार्रवाई के लिए पत्रावली संबंधित विभागों को अग्रसारित की गई।

जानकारी के अनुसार, उक्त पत्रावली क्षेत्राधिकार कार्यालय के माध्यम से कोतवाली कासिमाबाद तक पहुंच चुकी है, लेकिन इसके बावजूद अभी तक मुख्य चौराहे पर सीसीटीवी कैमरे लगाने का कार्य पूरा नहीं हो सका है। संगठन ने संबंधित स्तर पर हो रही देरी को लेकर चिंता जताई है।
सुरक्षा के लिहाज से महत्वपूर्ण है मुख्य चौराहा
कासिमाबाद मुख्य चौराहा क्षेत्र में प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोगों और वाहनों का आवागमन होता है। ऐसे में सीसीटीवी कैमरों की स्थापना से अपराधों की रोकथाम, संदिग्ध गतिविधियों की निगरानी, यातायात व्यवस्था में सुधार तथा किसी घटना की स्थिति में आरोपियों की पहचान करने में पुलिस एवं प्रशासन को महत्वपूर्ण सहायता मिल सकती है।
यूनाइटेड मीडिया पत्रकार एसोसिएशन ने जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव से मामले का तत्काल संज्ञान लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी करने तथा कासिमाबाद मुख्य चौराहे पर शीघ्र सीसीटीवी कैमरे स्थापित कराने के लिए प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित कराने का अनुरोध किया है।
संगठन ने उम्मीद जताई है कि जनहित और आमजन की सुरक्षा से जुड़े इस महत्वपूर्ण मामले में शीघ्र सकारात्मक कार्रवाई होगी।





Comments