⭕सपा राजनीति!..चीता की आग पर,राजनीति की रोटी सेकने आ रहे हैं अखिलेश यादव
- alpayuexpress
- 3 hours ago
- 2 min read
‼️सपा दौरे से जिले में उपद्रव की आशंका?‼️
⭕सपा राजनीति!..चीता की आग पर,राजनीति की रोटी सेकने आ रहे हैं अखिलेश यादव:-सांसद डॉ• संगीता बलवंत

सुभाष कुमार ब्यूरो चीफ
अप्रैल शनिवार 25-4-2026
गाज़ीपुर:- ख़बर गाज़ीपुर ज़िले से है जहां पर समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव का 29 अप्रैल के आगमन को लेकर अब राज्यसभा सांसद डॉक्टर संगीता बलवंत ने भी मोर्चा खोलते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को एक पत्र लिखा है जिसमें उन्होंने अखिलेश यादव के इस आगमन पर रोक लगाने की मांग किया है इसी मामले पर जब उनसे बात की गई तो उन्होंने बताया कि गाजीपुर के कटारिया ग्राम सभा में जो घटना हुई उससे हम नहीं पूरा जनपद दुखी है ऐसे उन्होंने कहा कि किसी की बेटी की जान गई हो तो उसके प्रति श्रद्धांजलि होना चाहिए ऐसे में यदि कोई राजनीतिक दल राजनीतिक रोटी सेके तो वह गलत है क्योंकि आपने देखा कि जब सपा का डेलिगेशन उस गांव में गया तो कितना भगदड और उपद्रव हुआ और पीड़ित पीड़ित व्यक्ति अपनी बिटिया के जाने का गम भुला भी नहीं था की कुछ लोग राजनीतिक रोटी सेकने पहुंच गए और वहां पर तांडव मचाया वहीं अब 29 अप्रैल को अखिलेश यादव आ रहे हैं तो जाहिर सी बात है कि किसी अप्रिय घटना की संभावना है ऐसे में मैं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर यह मांग किया है कि लाल टोपी वालों के दिल बहुत ही काले हैं और अखिलेश यादव भरे मंच से सभा में कह रहे हैं तुम बिना पूछे और बिना बुलाए कहीं भी जाओ और गोरिल्ला युद्ध के लिए तैयार रहो जब इस तरह की बयान बाजी कर रहे हैं और उनके प्रथम राष्ट्रीय अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव का भी बयान था कि लड़के हैं गलती हो जाती है कि वह पीड़िता से नहीं मिलने आ रहे हैं बल्कि में पार्टी में आराजकता फैलाने वाले कार्यकर्ता हैं उनका मनोबल बढ़ाने के लिए आ रहे हैं तुम इसी तरह उपद्रव करो और हम गुंडाराज के लिए जाने ही जाते हैं कि सपा नहीं बल्कि भाजपा और योगी आदित्यनाथ की सरकार है ऐसे में जो भी गलत करेगा उसके साथ कठोर कार्रवाई होगी मामले में पीड़ित पूरी तरह से संतुष्ट है।





Comments