‼️सपा पर बरसीं सांसद संगीता बलवंत!..बोलीं- प्रदेश की जनता दंगा कराने और रोकने वालों को पहचान चुकी है‼️
‼️सपा पर बरसीं सांसद संगीता बलवंत!..बोलीं- प्रदेश की जनता दंगा कराने और रोकने वालों को पहचान चुकी है‼️

सुभाष कुमार ब्यूरो चीफ
नवम्बर सोमवार 2-11-2026
ग़ाज़ीपुर:- ख़बर गाज़ीपुर ज़िले से है जहां पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का बयान की समाजवादी पार्टी कुत्ते की पूछ की तरह है जिस तरीके से कुत्ते की पूछ सीधा नहीं हो सकती इस तरह से समाजवादी पार्टी के लोग सीधे नहीं हो सकते हैं इस मामले पर राज्यसभा सांसद डॉक्टर संगीता बलवंत ने कहा कि क्या गलत है उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी की जब से स्थापना हुई है और उनके प्रथम राष्ट्रीय अध्यक्ष से लेकर वर्तमान राष्ट्रीय अध्यक्ष की जो राजनीतिक यात्रा रही है उसे देखकर पूरे प्रदेश की जनता कह रही है कि कुत्ते की दुम कभी सीधी नहीं हो सकती है वह लोग अराजकता फैलाने वाले और माफिया को बढ़ावा देने वाले हैं अपराध को बढ़ावा देने वाले और नारी शक्ति की अवहेलना करने वाले लोग हैं। और ऐसे में सुधार नहीं आ रहा है तो ऐसी बात सुनने से उन्हें परहेज नहीं करना चाहिए।
अखिलेश यादव का बयान की प्रदेश के प्रत्येक विधानसभा ने 31000 वोट काटे गए हैं इस मामले पर उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग काम स्पष्ट चुनाव कराना है और जो मतदाता सूची हो वह पारदर्शी हो ऐसे में जहां कहीं भी कुछ गलतियां समझ में आ रही है उनके नाम को हटाया गया है और मतदाता सूची को दुरुस्त करना यह अच्छे लोकतंत्र की पहचान है। फारूक अब्दुल्ला का कहना है कि जो यूपी में हिंदुओं का वोट काटा गया है तो क्या हुआ पाकिस्तान के हिंदू हैं इस पर उन्होंने कहा कि ऐसे लोगों को अराजकता फैलाने वाले बयान देने की आदत है उन्होंने कहा कि मतदाता सूची से उन्ही नाम को हटाए गए हैं या तो उनके नाम एक से अधिक जगह पर है या फिर वह मृत हो चुके हैं या फिर वह कहीं शिफ्ट हो गए हैं।
मौलाना जर्जिस के दिए हुए तकरीर के दौरान के बयान पर कहा कि यही चरित्र है इन लोगों का जो समाजवादी पार्टी और उनके समर्थकों का है ऐसी बातें करेंगे कि आपस में भाईचारा खराब हो और प्रदेश में दंगा की स्थिति बन जाए प्रदेश की जनता जान चुकी है कि प्रदेश में दंगा करने वाला कौन दल है और रोकने वाला कौन दल है समाजवादी पार्टी को कोई नहीं भूल सकता जब उनकी सरकार थी आज योगी जी की सरकार है एक भी दंगा नहीं हुआ है या प्रदेश का इतिहास है इस दौरान उन्होंने कहा कि जो धार्मिक स्थल होते हैं वह आस्था का केंद्र होते हैं और सनातन इसका पालन करता है लेकिन जिनका आप नाम ले रहे हैं वह धार्मिक स्थल को भी राजनीतिक स्थल बना रहे हैं इन लोगों का एक ही उद्देश्य होता है कि चाहे मस्जिद हो मदरसा हो फिर कोई अच्छा हो जहां पर उनके धार्मिक कार्यक्रम होता है वहां पर वह षड्यंत्र रचने और चक्रव्यूह रचना में तमाम तरह के जाल बिछाते रहते हैं।





Comments