top of page
Search

‼️एक नवंबर को जनपद न्यायालय में लगेगा!..विधिक सहायता शिविर,एक ही छत के नीचे मिलेंगी सरकारी योजनाओं की सुविधाएं‼️

alpayuexpress
1 hour ago
1 min read

‼️एक नवंबर को जनपद न्यायालय में लगेगा!..विधिक सहायता शिविर,एक ही छत के नीचे मिलेंगी सरकारी योजनाओं की सुविधाएं‼️

सुभाष कुमार ब्यूरो चीफ

अक्टूबर शनिवार 31-10-2026

गाजीपुर:- ख़बर गाज़ीपुर ज़िले से है जहां पर अब सरकारी योजनाओं का लाभ पाने के लिए आम लोगों को अलग-अलग विभागों के कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। प्रदेश सरकार और केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जनपद के प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक पहुंचाने के उद्देश्य से 1 नवंबर को जनपद न्यायालय परिसर में वृहद विधिक सहायता शिविर का आयोजन किया जाएगा। उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देश पर आयोजित इस शिविर में विभिन्न सरकारी विभागों के स्टॉल लगाए जाएंगे, जहां आमजन को योजनाओं की जानकारी देने के साथ ही पात्र लाभार्थियों को लाभान्वित करने का प्रयास किया जाएगा।

शिविर को लेकर न्यायालय परिसर में तैयारियां तेज कर दी गई हैं। विभिन्न विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों को स्टॉल लगाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है, ताकि शिविर में पहुंचने वाले लोगों को एक ही स्थान पर कई विभागों की सेवाओं और योजनाओं का लाभ मिल सके।

इसी क्रम में जनपद न्यायालय के एडीजे प्रथम शक्ति सिंह ने शिविर स्थल का निरीक्षण किया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।उन्होंने बताया कि इस शिविर का मुख्य उद्देश्य सरकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक पहुंचाना है। एक ही छत के नीचे विभिन्न विभागों की जानकारी और सुविधाएं उपलब्ध कराने से आम जनता को काफी सहूलियत मिलेगा।

 
 
 

Comments


Subscribe Form

  • YouTube
  • linkedin
  • twitter
  • facebook

©2020 by Alpayu Express. Proudly created with Wix.com

<script data-ad-client="ca-pub-7043038300255779" async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js"></script>

google.com, pub-7043038300255779, DIRECT, f08c47fec0942fa0

bottom of page