top of page
Search

‼️राम जानकी विद्यालय में!..यूनियन बैंक ने बच्चों को दी,साइबर सुरक्षा और कृषि-शिक्षा ऋण की जानकारी‼️

alpayuexpress
7 hours ago
2 min read

‼️राम जानकी विद्यालय में!..यूनियन बैंक ने बच्चों को दी,साइबर सुरक्षा और कृषि-शिक्षा ऋण की जानकारी‼️

सुभाष कुमार ब्यूरो चीफ

अक्टूबर बुधवार 28-10-2026

गाजीपुर:- ख़बर गाज़ीपुर ज़िले से है जहां पर वित्तीय समावेशन संतृप्ति अभियान के तहत बुधवार को राम जानकी विद्यालय में यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के क्षेत्रीय कार्यालय गाजीपुर (पूर्व) की ओर से वित्तीय जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में विद्यार्थियों को साइबर धोखाधड़ी से बचाव, कृषि ऋण और शिक्षा ऋण से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां दी गईं। साथ ही विद्यालय में बच्चों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से आरओ प्लांट लगाने पर भी सहमति बनी। कार्यक्रम के दौरान एलडीएम श्री राजदेव ने विद्यार्थियों को साइबर फ्रॉड के विभिन्न तरीकों और उनसे बचने के उपायों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने जागरूक रहते हुए ऑनलाइन लेनदेन करने तथा किसी भी अनजान व्यक्ति के साथ बैंकिंग से जुड़ी गोपनीय जानकारी साझा नहीं करने के महत्व को समझाया।

वहीं, क्षेत्र प्रमुख श्री मुकेश रमन ने कृषि ऋण एवं शिक्षा ऋण से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां साझा कीं। उन्होंने बैंक की ऋण सुविधाओं और उनके उपयोग के बारे में बताते हुए विद्यार्थियों को वित्तीय योजनाओं के प्रति जागरूक किया।

इस दौरान क्षेत्र प्रमुख श्री मुकेश रमन ने विद्यालय में बच्चों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए स्वच्छ पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए आरओ प्लांट लगाने पर सहमति भी प्रदान की। इस पहल को विद्यार्थियों के बेहतर स्वास्थ्य और सुविधाजनक शैक्षणिक वातावरण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

शिविर में एलडीएम श्री राजदेव, शाखा प्रबंधकगण, एफएलसी टीम, सभी बीसी कोऑर्डिनेटर और आसपास के बैंक मित्र उपस्थित रहे। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों एवं आम लोगों को बैंकिंग सेवाओं, वित्तीय योजनाओं और डिजिटल लेनदेन में सतर्कता के प्रति जागरूक करना रहा।

 
 
 

Comments


Subscribe Form

  • YouTube
  • linkedin
  • twitter
  • facebook

©2020 by Alpayu Express. Proudly created with Wix.com

<script data-ad-client="ca-pub-7043038300255779" async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js"></script>

google.com, pub-7043038300255779, DIRECT, f08c47fec0942fa0

bottom of page