top of page
Search

‼️मुहम्मदाबाद में जनगणना प्रशिक्षण का!..जायजा लेने पहुंचे डीएम, भोजन की गुणवत्ता भी परखी‼️

alpayuexpress
3 hours ago
1 min read

‼️मुहम्मदाबाद में जनगणना प्रशिक्षण का!..जायजा लेने पहुंचे डीएम, भोजन की गुणवत्ता भी परखी‼️

सुभाष कुमार ब्यूरो चीफ

अक्टूबर शनिवार 31-10-2026

गाजीपुर:- ख़बर गाज़ीपुर ज़िले से है जहां पर जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला ने शुक्रवार को शहीद स्मारक डिग्री कॉलेज, मुहम्मदाबाद, गाजीपुर में चल रहे भारत सरकार जनगणना-2027 के अंतर्गत प्रगणक एवं सुपरवाइजर के द्वितीय चरण के प्रशिक्षण कार्यक्रम का औचक निरीक्षण कर जायजा लिया।

द्वितीय चरण के द्वितीय बैच का प्रशिक्षण दिनांक 29 से 31 अक्टूबर 2026 तक चल रहा है। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने प्रशिक्षण व्यवस्था, उपस्थिति एवं प्रगति का अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने प्रशिक्षण स्थल पर बने भोजन की गुणवत्ता स्वयं चख कर चेक की और गुणवत्ता संतोषजनक पाया गया। जिलाधिकारी ने प्रशिक्षणार्थियों को संबोधित करते हुए स्पष्ट किया कि जनगणना का नागरिकता से कोई लेना-देना नहीं है, यह देश के विकास की योजना बनाने के लिए आंकड़े एकत्र करने की एक सामान्य प्रशासनिक प्रक्रिया है, इसलिए सभी प्रगणक आम जनमानस में व्याप्त भ्रांतियों को दूर करते हुए जनगणना कार्य को त्रुटिरहित एवं समयबद्ध रूप से सम्पन्न कराएं।

 
 
 

Comments


Subscribe Form

  • YouTube
  • linkedin
  • twitter
  • facebook

©2020 by Alpayu Express. Proudly created with Wix.com

<script data-ad-client="ca-pub-7043038300255779" async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js"></script>

google.com, pub-7043038300255779, DIRECT, f08c47fec0942fa0

bottom of page