‼️आजम खान की रिहाई के दिन दोबारा गिरफ्तारी अनुचित, ईडी की कार्रवाई गलत हैं:-अतुल राय‼️
‼️आजम खान की रिहाई के दिन दोबारा गिरफ्तारी अनुचित, ईडी की कार्रवाई गलत हैं:-अतुल राय‼️

सुभाष कुमार ब्यूरो चीफ
नवम्बर रविवार 1-11-2026
ग़ाज़ीपुर:- खबर गाजीपुर जिले से है जहां पर आज एक समाचार पत्र के कार्यक्रम में शामिल हुए घोसी के पूर्व सांसद अतुल राय ने बताया कि मीडिया को लोकतंत्र का चौथा स्तंभ कहा जाता है जिनका काम समाज और सत्ता के बीच में सेतु का काम करता है और समय-समय पर सरकार को आईना दिखाने का भी काम करता है जिस तरीके से 1 नवंबर को लोकतंत्र को बचाने के लिए दिल्ली में एक जनसभा हो रही है जिसके लिए हमारे पत्रकार भाइयों को आत्म चिंतन और जहां पर भी SIR के नाम पर या अन्य नाम पर त्रुटियां आ रही हैं उसे बचाने का हम काम करेंगे उन्होंने कहा कि सरकार को राहुल गांधी की रैली से उनके माथे पर बाल पड़ा हुआ है और सरकार जिस तरीके से रैली को बार-बार कैंसिल करने के लिए कह रही थी कि इस रैली से व्यापारी प्रभावित होंगे क्योंकि त्यौहार के सीजन चल रहा है लेकिन रैली हुई और अब सरकार के माथे पर बल पड़ गया है जिसका अब असर होगा।

आजम खान 11 महीने के बाद जेल से रिहा हुए और उन्हें तत्काल ईड़ी के द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया इस मामले पर उन्होंने कहा कि उनकी गिरफ्तारी गलत है उन्होंने बताया कि ईडी के पास तमाम प्रावधान है क्योंकि आज़म खान पिछले 1 सालों से जेल में थे और ईड़ी को यदि यह पता था कि किसी इकोनॉमिकल मामले में उनकी भूमिका थी उसकी जांच कर लेते और फिर उसकी रीमांड बना सकते थे ऐसे में जिस दिन उनकी रिहाई हुई और उसी दिन एक बार फिर से ज्यूडिशल कस्टडी में मैं लेना उचित नहीं था।
केशव प्रसाद मौर्य का बयान की राहुल गांधी देश के दुश्मनों से मिलकर तखता पलट करने में लगे हुए इस मामले पर उन्होंने कहा कि मेरी राय उनसे इधर है क्योंकि कीसी मुद्दे पर यदि लाखों लोग विपक्ष के साथ मिलकर चलने को तैयार हैं तो इस तरह की बातें नहीं होनी चाहिए। वही बहुजन समाज पार्टी के सवाल पर कहा कि बहन जी हमेशा सकारात्मक राजनीति में रहती हैं वह नकारात्मकता और कंट्रोवर्सी से दूर रहती हैं हम सभी लोग अपने कैडर और अन्य कामों में लगे हुए हैं और आगामी विधानसभा की तैयारी में लगे हुए हैं।





Comments