⭕सपा डेलिगेशन पर हमला!..पूर्व मंत्री का सिर फटा,सांसद ने एसपी को हटाने की मांग उठाई
- alpayuexpress
- 7 hours ago
- 3 min read
‼️ऐसे एसपी को हटाओ!..तब समझेगा दर्द‼️
⭕सपा डेलिगेशन पर हमला!..पूर्व मंत्री का सिर फटा,सांसद ने एसपी को हटाने की मांग उठाई

सुभाष कुमार ब्यूरो चीफ
⭕बलिया सांसद ने कहा..आप की पुलिस ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट भी बदलवा दिया है
अप्रैल बुधवार 2242026
गाज़ीपुर:- ख़बर गाज़ीपुर ज़िले से है जहां पर बलिया के समाजवादी पार्टी के सांसद सनातन पांडे ने आज गाजीपुर में करंडा मैं हुए बवाल को लेकर एसपी को घेरते हुए कहा कि यहां का एसपी जिसके कंधे पर उत्तर प्रदेश सरकार का अशोक चक्र लगा हुआ है उसे हटा दिया जाए और ऐसे ही घटना उसके परिवार या फिर उसके मित्र के परिवार में या फिर उसके रिश्तेदार के परिवार में हो जाए तो उसे अपने पद का और अपने हैसियत का पता चल जाएगा।
गाजीपुर के करंडा इलाके में आज समाजवादी पार्टी का एक डेलिगेशन नाबालिक बेटी की मौत के बाद परिवार से मिलने और उन्हें आर्थिक सहायता पहुंचाने गया हुआ था लेकिन आज उन्हें गांव के रास्ते में ही रोक दिया गया और फिर उन लोगों के द्वारा धरना पर बैठने और पीड़ित परिवार से मिलने के दौरान हंगामा हुआ और दोनों पक्षों से जमकर ईट पत्थर और लाठी डंडे चले कई समाजवादी पार्टी के नेता घायल हुए उन घायलों में पूर्व मंत्री रामाश्रय विश्वकर्मा भी रहे जिनके पत्थर लगने से सर फटे जिनका इलाज गाजीपुर के जिला अस्पताल में चल रहा है उन सभी घायलों को देखने आज बलिया के समाजवादी पार्टी से सांसद सनातन पांडे पहुंचे और बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि आज समाजवादी पार्टी का डेलिगेशन करंडा इलाके में गया हुआ था जिसमें हमारे पार्टी के पूर्व मंत्री रामाश्रय विश्वकर्मा के साथ बहुत सारे लोग गए थे और इस तरह की घटना होने पर लोग जाते हैं और संवेदना व्यक्त करते हैं लोकतंत्र का खूबसूरती है। लेकिन यह सरकार लोकतंत्र की हत्या कर रही है हम लोग 2024 के चुनाव में बार-बार कहते थे यह सरकार रहेगी तो लोकतंत्र नहीं बचेगी।
उन्होंने कहा कि 16 साल की निशा विश्वकर्मा के साथ बलात्कार फिर हत्या और हत्या करने के बाद उसे गंगा नदी में फेंकना यह सब पूरा वाक्या सुनने के बाद दिल दहल जाता है समाजवादी पार्टी के लोग परिवार के दुख के घड़ी में मिलने जा रहे थे लेकिन कुछ संप्रदायिक ताकते जो समाजवादी पार्टी के जाने से अपने को अपमानित महसूस कर रहे थे ऐसे में जिस तरह की उन्होंने एक हमारे नेताओं के साथ किया है उसकी जितनी भी निंदा किया जाए वह कम है।
उन्होंने जिला प्रशासन पुलिस अधीक्षक और कलेक्टर पर पोस्टमार्टम रिपोर्ट बदले जाने का भी आरोप लगाया है उन्होंने बताया की बेटी को गंगा में डूबने से मौत के बाद दिखलाई गई है इसकी तैयारी यह लोग पहले से ही कर रहे थे ऐसे में जो नौकरी करने आते हैं जनता के हित के लिए काम करना होता है ऐसे लोगों को विवाद में पडकर एक पार्टी बनने से न जाने क्या मिलता है पहले ऐसा नहीं होता था पहले डीएम और एसपी का पद सम्मान का पद होता था और यह गुण और दोष के आधार पर काम करता था लेकिन अभी सत्ता के पक्ष में काम कर रहा है जो लोकतंत्र के लिए खतरनाक है।
उन्होंने कहा कि हमारे साथी ने बताया कि यहां के कप्तान का बयान आ रहा है की जो व्यक्ति मार खाए हैं और घायल हुए हैं उन्हें पर कार्रवाई किया जा रहा है ऐसे में यहां का एसपी जिसके कंधे पर उत्तर प्रदेश सरकार का अशोक चक्र लगा हुआ है उसे हटा दिया जाए और ऐसे ही घटना उसके परिवार या फिर उसके मित्र के परिवार में या फिर उसके रिश्तेदार के परिवार में हो जाए तो उसे अपने पद का और अपने हैसियत का पता चल जाएगा
यह पूर्व में ही जानकारी दिया गया था कि प्रतिनिधि मंडल जा रहा है और उसके साथ लोग जाएंगे इन्हें अपनी व्यवस्था को कड़ी करनी चाहिए थी।





Comments