‼️विपक्ष के खिलाफ सड़कों पर उतरीं महिलाओं ने!..कांग्रेस-सपा का पुतला दहन कर किया जोरदार प्रदर्शन‼️
- alpayuexpress
- 16 hours ago
- 1 min read
‼️विपक्ष के खिलाफ सड़कों पर उतरीं महिलाओं ने!..कांग्रेस-सपा का पुतला दहन कर किया जोरदार प्रदर्शन‼️

सुभाष कुमार ब्यूरो चीफ
अप्रैल बुधवार 22-4-2026
गाज़ीपुर:- ख़बर गाज़ीपुर ज़िले से है जहां पर महिला आरक्षण बिल के तहत नारी शक्ति बंदन कानून को लोकसभा में पारित न होने पर अब महिलाओं का गुस्सा देखने को मिल रहा है और यह महिलाएं इस कानून को पास नहीं होने के पीछे समाजवादी पार्टी और कांग्रेस को जिम्मेदार मान रही हैं इसी को लेकर आज भाजपा युवा मोर्चा की तरफ से एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें महिलाओं ने एक जुलूस निकालकर गाजीपुर के पीजी कॉलेज चौराहे पर पहुंची और हाथों में महिला आरक्षण बिल का विरोध करने वालों के खिलाफ जानकर नारेबाजी लिखा हुआ था और फिर इन सभी लोगों ने कांग्रेस और समाजवादी पार्टी का पुतला फूंक कर गुस्से का इजहार किया आज के जुलूस और पुतला दहन के कार्यक्रम की अगुवाई राज्यसभा सांसद डॉक्टर संगीता बलवंत के द्वारा किया जा रहा था और उन्होंने बताया कि इस कानून को पास ना कर विपक्ष अपनी इस मानसिकता का परिचय दिया साथ ही बता दिया कि वह महिलाओं का कितना सम्मान करते हैं।





Comments