top of page
Search

सड़क दुर्घटना !...तेज रफ्तार एंबुलेंस और बाइक में हुई जोरदार टक्कर, घायल युवक की अस्पताल ले जाते समय

  • alpayuexpress
  • Nov 25, 2023
  • 1 min read

सड़क दुर्घटना !...तेज रफ्तार एंबुलेंस और बाइक में हुई जोरदार टक्कर, घायल युवक की अस्पताल ले जाते समय रास्ते में हुई मौत

ree

रजत श्रीवास्तव मंडल ब्यूरो चीफ


गाज़ीपुर:- खबर गाजीपुर जिले से है जहां पर दुर्घटना में एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई, लगातार पुलिस प्रशासन द्वारा और यातायात पुलिस द्वारा यातायात नियमों का पालन करने के लिए लोगों को जागरूक किया जाता है लेकिन नियम का पालन न करने की वजह से अधिकतर लोग दुर्घटना का शिकार हो जाते हैं इसी क्रम में आपको बताते चले की कासिमबाद थाना क्षेत्र के कासिमाबाद रसड़ा रोड़ पर सिधागर चट्टी पर काली जी स्थान के पास बहरार मोड पर बाइक चालाक तथा एंबुलेंस से टक्कर में बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसको परिजनों द्वारा निजी अस्पताल ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार कासिमबाद थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर कुसुम निवासी दिनेश यादव उम्र 45 वर्ष देर शाम 6:30 बजे अपनी मोटरसाइकिल बाइक से बलिया बलिया जिले में निमंत्रण पर जा रहे थे। सामने से आ रही तेज रफ्तार एंबुलेंस बाइक में टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार दिनेश यादव गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के ग्रामीणों ने परिजनों को सूचित करते हुए निजी साधन से अस्पताल ले जा रहे थे जहां रास्ते में ही दम तोड़ दिया। मौत की खबर मिलते ही परिजनों सहित आसपास के लोग दहाड़े मार कर रोने लगे। लोगों ने दुर्घटना की सूचना पुलिस को दे दी है।

 
 
 

Recent Posts

See All
कचरा बीनने वाले बच्चों को कांस्टेबल पहुँचाया स्कूल… जेल प्रहरी अनिल की मिसाल ने बदल दी 10 ज़िंदगियां

कचरा बीनने वाले बच्चों को कांस्टेबल पहुँचाया स्कूल… जेल प्रहरी अनिल की मिसाल ने बदल दी 10 ज़िंदगियां सुभाष कुमार ब्यूरो चीफ दिसम्बर सोमवार 1-12-2025 गाजीपुर:- खबर गाज़ीपुर ज़िले से है जहां पर पुलिस जो

 
 
 
कोडिन कफ सिरप की अवैध बिक्री बेनकाब!...लखनऊ से जारी पत्र ने खोली पोल,सात लोगों पर मुकदमा दर्ज

कोडिन कफ सिरप की अवैध बिक्री बेनकाब!...लखनऊ से जारी पत्र ने खोली पोल,सात लोगों पर मुकदमा दर्ज सुभाष कुमार ब्यूरो चीफ नवम्बर शुक्रवार 28-11-2025 ग़ाज़ीपुर:- खबर गाजीपुर जिले से जहां पर मामला तब सामने आ

 
 
 

Comments


Subscribe Form

  • YouTube
  • linkedin
  • twitter
  • facebook

©2020 by Alpayu Express. Proudly created with Wix.com

<script data-ad-client="ca-pub-7043038300255779" async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js"></script>

google.com, pub-7043038300255779, DIRECT, f08c47fec0942fa0

bottom of page