‼️सचिन गारमेंट अपहरण कांड में!..शंकर पांडे की गिरफ्तारी के आदेश,कोर्ट ने जारी किया गैर जमानती वारंट‼️
- alpayuexpress
- 3 days ago
- 2 min read
‼️सचिन गारमेंट अपहरण कांड में!..शंकर पांडे की गिरफ्तारी के आदेश,कोर्ट ने जारी किया गैर जमानती वारंट‼️

सुभाष कुमार ब्यूरो चीफ
जून शुक्रवार 5-6-2026
गाज़ीपुर:-ख़बर गाज़ीपुर ज़िले से है जहां पर आज न्यायालय ने होटल व्यापारी हत्याकांड के आरोपी शंकर पांडे को लगातार दूसरे दिन एक पुराने मामले में गैर जमानती वारंट (NBW) जारी किया वही एनकाउंटर में मारे गए कमलेश चौधरी को कोर्ट ने कोतवाली पुलिस को अबेट दाखिल करने का निर्देश दिया।
सहायक शासकीय अधिवक्ता अखिलेश सिंह ने बताया कि साल 2024 में कोतवाली इलाके के मिश्र बाजार में सचिन गारमेंट के मालिक सचिन को शंकर पांडे और कमलेश चौधरी ने दिनदहाड़े स्कॉर्पियो में अपहरण कर उठा ले गए थे इसके मामले में परिजनों के द्वारा कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया गया था और इस मामले में आज कोर्ट में सुनवाई थी जिसमें शंकर पांडे के वकील के द्वारा कोर्ट में कोई भी पत्रावली पेश नहीं की गई जिस पर एमपी एमएलए कोर्ट के न्यायाधीश शक्ति सिंह ने शंकर पांडे को गैर जमानती वारंट (NBW) जारी किया वहीं इसी मामले में दूसरे आरोपी कमलेश चौधरी जिनका इनकाउंटर 2 दिन पहले हुआ है और एनकाउंटर के बाद एक दिन पूर्व उनके परिवार और गांव वालों के द्वारा हंगामा किया गया शासकीय अधिवक्ता ने इस मामले को भी कोर्ट के सामने रखा जिसके बाद कोर्ट ने इस मामले में कोतवाली पुलिस से अबेट दाखिल करने का निर्देश दिया है ताकि इस मुकदमे में शेष बचे लोगों के खिलाफ कार्रवाई किया जा सके वही इस मामले की अगली तिथि 29 जून नियत की गई है और इसी तारीख में कोतवाली पुलिस को निर्देश दिया गया है कि किसी भी हाल में शंकर पांडे को गिरफ्तार का कोर्ट के सामने पेश करें।





Comments