‼️शिक्षामित्रों के लिए बड़ी पहल!..मंत्री ओमप्रकाश राजभर और सांसद संगीता बलवंत ने दिए 18 हजार के डमी चेक‼️
- alpayuexpress
- 4 days ago
- 3 min read
‼️शिक्षामित्रों के लिए बड़ी पहल!..मंत्री ओमप्रकाश राजभर और सांसद संगीता बलवंत ने दिए 18 हजार के डमी चेक‼️

सुभाष कुमार ब्यूरो चीफ
मई मंगलवार 5-5-2026
गाज़ीपुर:- खबर गाजीपुर जिले से है जहां पर आज दिन मंगलवार को उत्तर प्रदेश सरकार के द्वारा शिक्षामित्र के मानदेय में बढ़ोतरी करते हुए 10, हजार की जगह 18,हजार रुपया किया गया है जिसके लिए बजट भी जारी कर दिया और यह बढ़ी हुई धनराशि शिक्षामित्र के खाते में 2 मई को ट्रांसफर भी कर दिया गया है वहीं आज प्रदेश के सभी जनपदों में शिक्षामित्र के सम्मान समारोह के कार्यक्रम का आयोजन किया गया इसी कड़ी में गाजीपुर में भी शिक्षामित्र सम्मान समारोह कार्यक्रम का आयोजन हुआ जिसमें उत्तर प्रदेश सरकार के पंचायती राज्य मंत्री ओम प्रकाश राजभर मुख्य अतिथि व विशिष्ट अतिथि राज्यसभा सांसद डॉ संगीता बलवंत शामिल हुई वहीं इस दौरान उन्होंने अपने हाथों से शिक्षामित्रों को 18, हजार रुपए मानदेय का डमी चेक शिक्षामित्र को सौपा और उन्हें मोमेंटो और शाल देकर सम्मानित किया इस कार्यक्रम में जहां शिक्षामित्र खुश थे वही एक शिक्षा मित्र महिला ने मंत्री से कुछ अपनी बात कहने के लिए कहा तब मंत्री ने अपना माइक उसे दिया और उसने बताया कि आज हम लोगों का 10, हजार से बढ़कर 18, हजार किया गया और हमारा सम्मान किया जा रहा है लेकिन इसी सरकार में हमें जो ₹40, हजार प्रति माह मिल रहा था उसे कम कर दिया गया यह कहां का न्याय है।
वहीं इस कार्यक्रम के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि मुख्यमंत्री के निर्देश को शिक्षामित्र का मानदेय दूसरी बार बढ़ाया गया है और अब इस बार 18000 रुपए कर दिया गया है और इसी के लिए सम्मान समारोह का कार्यक्रम का आयोजन किया गया था इस दौरान मंत्री ने बताया कि एक महिला ने अपनी पीड़ा कहने के लिए हमसे माइक मांगा और मैंने उसे माइक दिया और बताया कि महिला के द्वारा किए गए सवाल से हम सहमत हैं और उसके सवाल जायज है क्योंकि पहले 10, हजार मिलता था अब 18, हजार किया गया है और आगे की लड़ाई आप लोग लड़ते रहिए।
इस दौरान मंच से बोलते हुए मंत्री ने कहा था कि नेता लोग अपने काम के लिए हाथ उठा देते हैं और अपना काम कर लेते हैं लेकिन आम लोगों के लिए कुछ नहीं करते इस पर उन्होंने कहा कि मैं हंड्रेड परसेंट सही कह रहा हूं कि यदि नेता लोगों को अपना तनख्वाह बढ़ाना होता है तो अपना हाथ तुरंत ऊपर कर देते हैं और दूसरे का जवाब बढ़ाना होता है तब वह देखते भी नहीं है।
बंगाल चुनाव पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि 2021 में 215 सीट जब ममता बनर्जी ने जीता था तब उन्होंने आरोप क्यों नहीं लगाया कि हम लोग EVM की गड़बड़ी से 215 सीट जीत गए हैं आज 81 सीट जीती हैं यदि ईवीएम में गड़बड़ी होता तो क्या 81 सीट वह भी जीत पाती है। केरल की बात करें तो वहां पर कांग्रेस ने पूर्ण बहुमत पाया है वहां पर भी evm की चोरी हो सकती थी ऐसा कुछ भी नहीं है लोग हारने के बाद ईवीएम पर आरोप लगाते हैं और जीतने के बाद एवं सही होता है।
वहीं राहुल गांधी ने भी ममता बनर्जी का समर्थन किया इस पर उन्होंने कहा कि राहुल गांधी कह रहे हैं तो उन्हें केरल में भी झांक कर देख लेना चाहिए केरल में इस तरह की गड़बड़ी क्यों नहीं हो गई उनकी सरकार आखिर कैसे बन गई।
समाजवादी पार्टी और अखिलेश यादव के हमलावर होने पर कहा कि जो फल मीठा होता है उस पर सभी पत्थर मारते हैं दूसरे तरफ पत्थर नहीं मानते।
इन दोनों यादव समाज और राजभर समाज के इतिहास को लेकर भी बात चल रही है इस पर उन्होंने कहा कि राजभर समाज लड़ाकू कौम है और राजा की संतान है इतिहास पढ़िए यह लोग अंग्रेजों को मारकर विदेश पहुंचा दिए।





Comments