top of page
Search

‼️शिक्षक एमएलसी चुनाव में भाजपा की छटपटाहट साफ दिख रही:-ओमप्रकाश सिंह‼️

alpayuexpress
2 hours ago
2 min read

‼️शिक्षक एमएलसी चुनाव में भाजपा की छटपटाहट साफ दिख रही:-ओमप्रकाश सिंह‼️

सुभाष कुमार ब्यूरो चीफ

अक्टूबर गुरुवार 22-10-2026

ग़ाज़ीपुर:- ख़बर गाज़ीपुर ज़िले से है जहां पर शिक्षक एमएलसी चुनाव जो आगामी 23 अक्टूबर को होना है ऐसे में समाजवादी पार्टी और भारतीय जनता पार्टी अपने-अपने प्रत्याशियों को जीत दिलाने के लिए जी तोड़ मेहनत करते दिख रहे हैं बात करें मौजूदा समय की तो समाजवादी पार्टी से स्नातक शिक्षक के लिए आशुतोष सिन्हा और शिक्षक एमएलसी के लिए लाल बिहारी यादव चुनावी मैदान में है और इन्हीं दोनों प्रत्याशियों के लिए समाजवादी पार्टी इन दिनों जी तोड़ मेहनत कर रही है और इसी को लेकर आज चुनाव प्रचार के आखिरी दिन समाजवादी पार्टी के जमानिया विधायक और पूर्व मंत्री ओमप्रकाश सिंह ने एक प्रेस वार्ता कर शिक्षक एमएलसी चुनाव में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के द्वारा चुनाव प्रचार करने और वाराणसी में होने वाले और शो को लेकर बातें कहीं और उन्होंने कहा कि यह दोनों लोग इस चुनाव को प्रभावित करने के लिए इस तरह के तिकडम लग रहे हैं।

उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि यह पढ़े-लिखे लोगों का चुनाव है और यह लोग मोदी और योगी के झांसे में आने वाले नहीं है पहली बार ऐसा हो रहा है कि मुख्यमंत्री शिक्षक और स्नातक के चुनाव में आकर प्रचार कर रहे हैं जिससे लग रहा है कि यह लोग अपनी जीत के लिए छटपटा रहे हैं इन लोगों को समाजवादी पार्टी और अखिलेश यादव से भय लग रहा है ऐसे में यह इन लोगों की यह नौटंकी और नाटक है । इसलिए मैं सभी से कहता हूं कि दोस्त और दुश्मन को पहचानने की ताकत रखो आज का जेनजी जो नौजवान है वह गुस्सा में खड़ा है और वह विरोध इसलिए कर रहा है कि हमारा प्रतिनिधि अच्छा और शानदार हो और मेरी आवाज को अपनी आवाज बनकर बोलने का काम करें।

इस दौरान उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री बनारस में आए थे और लोग गुस्से में उनकी कुर्सियां छोड़ कर चले गए और कुर्सियां खाली दिखाई वहां पर चार विश्वविद्यालय है ऐसे में आप समझ सकते हैं कि यह बनारस में आए क्यों क्योंकि इनके अंदर छटपटाहट  है और पढ़ा लिखा नौजवान तय कर दिया है इस बार भारतीय जनता पार्टी को जमीन दोष करना है और उनके अरमानों का गला घोटने है।

 
 
 

Comments


Subscribe Form

  • YouTube
  • linkedin
  • twitter
  • facebook

©2020 by Alpayu Express. Proudly created with Wix.com

<script data-ad-client="ca-pub-7043038300255779" async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js"></script>

google.com, pub-7043038300255779, DIRECT, f08c47fec0942fa0

bottom of page