top of page
Search

‼️कक्षा आठ की छात्रा मंजरी गुप्ता ने संभाली राज्यसभा सांसद की भूमिका,जनता दर्शन में सुनीं समस्याएं‼️

alpayuexpress
22 hours ago
2 min read

‼️कक्षा आठ की छात्रा मंजरी गुप्ता ने संभाली राज्यसभा सांसद की भूमिका,जनता दर्शन में सुनीं समस्याएं‼️

सुभाष कुमार ब्यूरो चीफ

अक्टूबर रविवार 18-10-2026

ग़ाज़ीपुर:- ख़बर गाज़ीपुर ज़िले से है जहां पर नवरात्र के पावन अवसर पर महिलाओं और बेटियों के सम्मान, स्वावलंबन और सशक्तीकरण का संदेश देने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से मिशन शक्ति अभियान 6.0 के तहत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इस अभियान का उद्देश्य महिलाओं को उनकी सुरक्षा के प्रति जागरूक करने के साथ ही उन्हें आत्मनिर्भर बनाना और कठिन परिस्थितियों का मजबूती से सामना करने के लिए प्रेरित करना है। इसी कड़ी में गाजीपुर में एक अनूठी पहल देखने को मिली, जहां कक्षा आठ की छात्रा मंजरी गुप्ता को एक दिन के लिए राज्यसभा सांसद की भूमिका निभाने का अवसर मिला।

डीएवी इंटर कॉलेज की छात्रा मंजरी गुप्ता ने राज्यसभा सांसद डॉ. संगीता बलवंत की कुर्सी पर बैठकर जनता दर्शन कार्यक्रम में लोगों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान उनके सामने कई ऐसे मामले आए, जो आम लोगों की परेशानियों और व्यवस्था से जुड़ी चुनौतियों को सामने लाते हैं।

जनता दर्शन में एक महिला अपनी बेटी के विवाह के लिए शादी अनुदान की मांग लेकर पहुंची थी। वहीं, एक अन्य व्यक्ति ने शिकायत की कि उसने अपने बेटे की नौकरी लगवाने के नाम पर एक व्यक्ति को पैसे दिए थे, लेकिन अब तक न तो उसके बेटे को नौकरी मिली और न ही उसकी रकम वापस की गई।

मंजरी गुप्ता ने दोनों मामलों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों से फोन पर बात की। उन्होंने शादी अनुदान के मामले में मुख्य विकास अधिकारी आलोक प्रसाद और नौकरी के नाम पर पैसे लेने की शिकायत के संबंध में जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला को जानकारी दी। अधिकारियों ने दोनों मामलों में आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया।

 
 
 

Comments


Subscribe Form

  • YouTube
  • linkedin
  • twitter
  • facebook

©2020 by Alpayu Express. Proudly created with Wix.com

<script data-ad-client="ca-pub-7043038300255779" async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js"></script>

google.com, pub-7043038300255779, DIRECT, f08c47fec0942fa0

bottom of page