⭕पीडीए जनसंवाद में बेरोजगारी!..महंगाई और शिक्षा के मुद्दे उठे,एमएलसी प्रत्याशियों को जिताने की अपील
‼️समाजवादी शिक्षक पीडीए जनसंवाद‼️
⭕पीडीए जनसंवाद में बेरोजगारी!..महंगाई और शिक्षा के मुद्दे उठे,एमएलसी प्रत्याशियों को जिताने की अपील

सुभाष कुमार ब्यूरो चीफ
अक्टूबर रविवार 18-10-2026
गाजीपुर:- ख़बर गाज़ीपुर ज़िले से है जहां पर समाजवादी शिक्षक पीडीए जनसंवाद कार्यक्रम समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष गोपाल सिंह यादव की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रोफेसर लक्ष्मण यादव ने अपने संबोधन में कहा कि आज देश में लोकतंत्र और संविधान दोनों खतरे में हैं। छात्रों को महाविद्यालयों और विश्वविद्यालयों में बेहतर शैक्षणिक सुविधाएं नहीं मिल रही हैं, वहीं नौजवानों के सामने बेरोजगारी एक गंभीर चुनौती बनी हुई है। उन्होंने कहा कि देश और प्रदेश की सरकारें युवाओं को रोजगार, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और सम्मानजनक भविष्य देने में विफल रही हैं। आम जनता महंगाई, बेरोजगारी और अपने संवैधानिक अधिकारों को लेकर परेशान है। बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर ने संविधान के माध्यम से प्रत्येक नागरिक को समान मताधिकार दिया था, लेकिन आज चुनाव प्रक्रिया के माध्यम से जनता के इस महत्वपूर्ण अधिकार को कमजोर करने की कोशिशें हो रही हैं। उन्होंने समाजवादी विचारधारा से जुड़े सभी लोगों से अपील की कि वे लोकतंत्र, संविधान, सामाजिक न्याय और पीडीए के अधिकारों की रक्षा के लिए एकजुट हों तथा समाजवादी पार्टी के स्नातक एमएलसी प्रत्याशी आशुतोष सिन्हा और शिक्षक एमएलसी प्रत्याशी लाल बिहारी यादव को प्रथम वरीयता का मत देकर विजयी बनाएं।
कार्यक्रम का संचालन प्रोफेसर शिव प्रताप यादव ने किया तथा अतिथियों का स्वागत समाजवादी शिक्षक सभा के जिलाध्यक्ष कमलेश यादव भानु और जिला उपाध्यक्ष अशोक चौहान ने किया। कार्यक्रम में विधायक डॉ. वीरेंद्र यादव, विधायक शोएब अंसारी, पूर्व विधायक खुर्शीद अहमद, रामधारी यादव, राष्ट्रीय सचिव ओम प्रकाश यादव, मारकंडे, प्रोफेसर विकास यादव, संजय यादव, डॉ. रंजीत, कन्हैयालाल विश्वकर्मा, सीताराम राम, रामबदन यादव, रविंद्र प्रताप, डॉ. शमसुल कमर, डॉ. निसार, डॉ. अरविंद, डॉ. श्वेता सिंह, डॉ. सुघर सिंह, सुनीता, बिंदुवाला बिन्द, डॉ. निरंजन, डॉ. दीपक, विनय चौहान, नगीना यादव, इंदर कनौजिया, सदानंद, मदन, अशोक बिन्द, रमेश, संतोष, ताहिर हुसैन, प्रोफेसर सुशील सिंह तथा डॉ. कुशल पाल शाहिद सहित बड़ी संख्या में बुद्धिजीवी और पार्टी पदाधिकारी उपस्थित रहे।





Comments