top of page
Search

‼️SIR में छूटे नाम जुड़वाने के लिए बूथों पर पहुंचे मतदाता!..सांसद संगीता बलवंत ने कैंप का किया निरीक्षण‼️

alpayuexpress
21 hours ago
2 min read

‼️SIR में छूटे नाम जुड़वाने के लिए बूथों पर पहुंचे मतदाता!..सांसद संगीता बलवंत ने कैंप का किया निरीक्षण‼️

सुभाष कुमार ब्यूरो चीफ

अक्टूबर रविवार 18-10-2026

ग़ाज़ीपुर:- ख़बर गाज़ीपुर ज़िले से है जहां पर एक तरफ मुख्य निर्वाचन आयुक्त का विरोध विपक्षी दल के द्वारा SIR  के माध्यम से वोट चोरी करने का आरोप लगाते हुए किया जा रहा है दूसरी तरफ 17 अक्टूबर और 24 अक्टूबर को नए मतदाताओं के नाम जोड़ने के लिए विशेष कैंप का आयोजन भी निर्वाचन आयोग के निर्देश पर किया जा रहा है जिसको लेकर गाजीपुर में आज सभी बूथों पर बीएलओ अपने-अपने क्षेत्र के मतदाता सूची को लेकर बैठी हुई है ऐसे में जिन लोगों को या जिनके परिवार के लोगों का नाम छूटा हुआ है वह लोग आज फॉर्म 6 के माध्यम से फॉर्म को भरकर अपना नाम मतदाता सूची में जुड़वा सकते हैं या फिर इलेक्शन कमिशन आफ इंडिया के वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर अपना नाम जोड़ने की प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं इसी को लेकर आज गाजीपुर के सभी मतदान बूथों पर विशेष कैंप का आयोजन किया गया है ऐसे ही एक विशेष कैंप पर राज्यसभा सांसद डॉक्टर संगीता बलवंत ने निरीक्षण किया और वहां पर बीएलओ से मिलकर उनकी मतदाता सूची को देखा साथ ही आज के दिन में कितने लोगों ने फॉर्म सिक्स भरकर अपना नाम जुड़वा है इसके बारे में जानकारी ली तो वहां पर तैनात blo ने बताया कि उनके बूथ पर चार लोगों ने फॉर्म सिक्स के माध्यम से अपना नाम भरवाने के लिए आवेदन दिया है तो वहीं चार लोगों ने ऑनलाइन आवेदन भी इलेक्शन कमिशन आफ इंडिया के वेबसाइट पर किया हुआ है।

उन्होंने बताया कि सरकार ने सभी मतदाताओं को भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए इस तरह के विशेष कारण का आयोजन किया हुआ है जिसके लिए सभी जनप्रतिनिधि भी घर-घर जाकर छूते हुए लोगों से संपर्क कर उन्हें अपना नाम मतदाता सूची में जुड़वाने की बात कह रहे है।

इस दौरान विपक्ष के द्वारा निर्वाचन आयोग के खिलाफ लगातार प्रदर्शन करने और आरोप लगाने के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि जो लोग वोट चोरी का मुद्दा उठा रहे हैं मैं कहूंगा कि कहीं भी वोट चोरी नहीं हो रहा है बल्कि जनता जनार्दन ने वोट चोरों को वोट देना बंद कर दिया है जिससे वह बौखला कर और चोरी का मुद्दा उठा रहे हैं निर्वाचन आयोग निष्पक्ष तरीके से फिर क्या काम कर रहा है।

जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला ने विशेष कैंप को लेकर बताया कि मेरा गाजीपुर जिले के लोगों से यह निवेदन है 17 और 24 को विशेष प्रशिक्षण का काम कराया जा रहा है ऐसे लोग जिनका नाम मतदाता सूची में नहीं है वह लोग फार्म 6 को भरकर अपना नाम मतदाता सूची में अवश्य दर्ज करा ले साथी ही SIR  के दौरान जिनका नाम सूची में शामिल नहीं हो पाया था वह लोग भी अपना नाम दर्ज कर सकते हैं यह वोटर लिस्ट विधानसभा चुनाव 2027 में प्रभावी होगा उन्होंने बताया कि आगे 24 नवंबर को भी यह विशेष आयोजन होगा और उसके बाद भी अगर कोई फार्म 6 देना चाहता है तो अभी दे सकता है।

 
 
 

Comments


Subscribe Form

  • YouTube
  • linkedin
  • twitter
  • facebook

©2020 by Alpayu Express. Proudly created with Wix.com

<script data-ad-client="ca-pub-7043038300255779" async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js"></script>

google.com, pub-7043038300255779, DIRECT, f08c47fec0942fa0

bottom of page