‼️दशहरे की खुशियों के बीच गाजीपुर में मातम!..तेज रफ्तार कार ने उजाड़ दी एक परिवार की दुनिया‼️
‼️दशहरे की खुशियों के बीच गाजीपुर में मातम!..तेज रफ्तार कार ने उजाड़ दी एक परिवार की दुनिया‼️

सुभाष कुमार ब्यूरो चीफ
अक्टूबर गुरुवार 22-10-2026
गाजीपुर:- ख़बर गाज़ीपुर ज़िले से है जहां पर पूरा देश जब विजयादशमी के पर्व पर असत्य पर सत्य की जीत का जश्न मना रहा था, जगह-जगह रावण के पुतले का दहन हो रहा था और लोग अपने परिवार के साथ त्योहार की खुशियां बांट रहे थे, उसी वक्त गाजीपुर के मोहम्मदाबाद में एक दर्दनाक सड़क हादसे ने खुशियों के माहौल को मातम में बदल दिया। किसी के घर में दशहरे की रौनक थी, तो किसी के लिए यह रात जिंदगी का सबसे दर्दनाक मंजर बन गई।
मंगलवार की रात करीब 9 बजे मोहम्मदाबाद कोतवाली क्षेत्र के नोनियापुरा स्थित राष्ट्रीय राजमार्ग-31 पर एक तेज रफ्तार बेकाबू स्विफ्ट डिजायर कार ने ठेला चालक समेत कई लोगों को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि सड़क पर चीख-पुकार मच गई। लोग कुछ समझ पाते, उससे पहले ही कई जिंदगियां घायल हो चुकी थीं। हादसे में पांच लोगों को पुलिस की मदद से मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान एक व्यक्ति की मौत हो गई। अन्य घायलों का उपचार जारी है।
हादसे की खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। दुर्घटनाग्रस्त कार को क्रेन से हटवाकर कब्जे में लिया गया और घायल चालक को भी पुलिस कोतवाली ले गई। हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी का माहौल रहा।
लेकिन इस दुर्घटना का सबसे दर्दनाक पहलू उस बेटी की बेबसी है, जिसकी आंखों से आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे। वह रोते हुए कहती है कि मां-बाप के अलावा दुनिया में उसका कोई नहीं है। उसके ये शब्द उस दर्द को बयां करते हैं, जिसे शब्दों में समेट पाना आसान नहीं।
एक तरफ रावण दहन के साथ बुराई पर अच्छाई की जीत का संदेश दिया जा रहा था, तो दूसरी तरफ सड़क पर रफ्तार का कहर एक परिवार के जीवन में अंधेरा भर गया। त्योहार की खुशियां कुछ ही पलों में गम में बदल गईं।





Comments