top of page
Search

‼️शहीद सम्मान को लेकर भाजपा युवा मोर्चा भी उतरा मैदान में!..डीएम बोले-शहीद के नाम पर बनेगा पार्क और सड़क‼️

  • alpayuexpress
  • 16 hours ago
  • 2 min read

‼️शहीद सम्मान को लेकर भाजपा युवा मोर्चा भी उतरा मैदान में!..डीएम बोले-शहीद के नाम पर बनेगा पार्क और सड़क‼️

सुभाष कुमार ब्यूरो चीफ

जून सोमवार 15-6-2026

गाजीपुर:- ख़बर गाज़ीपुर ज़िले से है जहां पर जैतपुरा में शहीद महेश यादव के नाम का शिलापट्ट प्रवेश द्वार से तोड़े जाने का मामला अब पूरी तरह से तूल पकड़ लिया है शहिद के परिवार ने जहां जिलाधिकारी के साथ ही मुख्यमंत्री और रक्षा मंत्री को पत्र देकर इस मामले में विधायक पर आरोप लगाते हुए उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग किया है तो वही आज भाजपा युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष ने भी इस मामले में जिलाधिकारी को पत्र सौंपते हुए शहीद के नाम पर गेट सड़क और शहीद पार्क को करने की मांग रखी साथ ही शहीद के शिलापट्ट को तुड़वाने वाले के खिलाफ भी कार्यवाही की मांग किया इस दौरान उन्होंने कहा कि यदि विधायक कहते हैं कि उनके पिताजी के द्वारा बनवाया गया गेट है तो वह विधायक निधि या पूर्वांचल निधि से बनाया गया है ना कि विधायक के पिताजी अपने घर के पैसे से उसे बनाए हैं ऐसे में वह गेट सार्वजनिक है और शहिद सभी का होता है किसी एक का नहीं और शहीद का सम्मान सर्वोपरि है इसलिए उस गेट पर शहीद का नाम होना चाहिए।

वही इस मामले पर जिलाधिकारी से बात की गई तो जिलाधिकारी ने बताया कि शहिद का सम्मान आवश्यक है ऐसे में जो जानकारी प्राप्त हुई है कि वहां पर जो गेट लगा हुआ था वह 2006 में पूर्वांचल निधि से बनवाई गई थी वही साल 2021 में इस गेट पर अमर शहीद का भी शिलापट्ट लगाया गया था ऐसे में अब शहिद और शहिद के परिवार को साथ संवेदना रखते हुए वहां पर एक वृहद पार्क डेवलप किया जाए और जो सड़क बनी है वह सड़क का नाम भी शहीद के नाम पर करने जा रहे हैं और उस गेट पर शहीद के नाम को भी सही स्थान मिल पाए इसके लिए भी हम कार्रवाई करने जा रहे हैं। जिलाधिकारी ने कहा कि बात सही है कि 2006 में पूर्वांचल निधि से बनाया गया है और उसका बोर्ड भी वहां पर लगाया गया है इस गांव के शहीद का सम्मान भी रखना आवश्यक है।

 
 
 

Comments


Subscribe Form

  • YouTube
  • linkedin
  • twitter
  • facebook

©2020 by Alpayu Express. Proudly created with Wix.com

<script data-ad-client="ca-pub-7043038300255779" async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js"></script>

google.com, pub-7043038300255779, DIRECT, f08c47fec0942fa0

bottom of page