‼️शस्त्र लाइसेंस जांच में बड़ा खुलासा!..अभिलेख गायब मिलने पर अफजाल अंसारी समेत तीन पर एफआईआर‼️
- alpayuexpress
- 13 hours ago
- 2 min read
‼️शस्त्र लाइसेंस जांच में बड़ा खुलासा!..अभिलेख गायब मिलने पर अफजाल अंसारी समेत तीन पर एफआईआर‼️

सुभाष कुमार ब्यूरो चीफ
जुलाई बुधवार 22-7-2026
गाजीपुर: ख़बर गाज़ीपुर ज़िले से है जहां पर मुख्तार अंसारी गैंग से जुड़े 51 शस्त्र लाइसेंसों की जांच हुई और अफजाल अंसारी समेत तीन पर मुकदमा दर्ज की कार्यवाही हुई है,गाजीपुर पुलिस ने कुख्यात माफिया मुख्तार अंसारी (दिवंगत) के गैंग आईएस-191 के सदस्यों और सहयोगियों को जारी किए गए शस्त्र लाइसेंसों की व्यापक जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार अब तक 51 शस्त्र लाइसेंसों पर खरीदे-बेचे गए 145 हथियारों का भौतिक सत्यापन कराया जा रहा है। पुलिस उपमहानिरीक्षक, वाराणसी परिक्षेत्र के निर्देश पर गठित विशेष टीमों ने उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों के अलावा दिल्ली, पंजाब और अरुणाचल प्रदेश में जाकर जिला मजिस्ट्रेट कार्यालयों और लाइसेंसी हथियार दुकानों के अभिलेखों की जांच की। जांच के दौरान कई शस्त्र लाइसेंस और क्रय-विक्रय से संबंधित मूल पत्रावलियां अभिलेखागार से गायब मिलीं। कुछ हथियारों की वर्तमान स्थिति का भी पता नहीं चल सका। पुलिस का आरोप है कि तत्कालीन शस्त्र लिपिकों के साथ कथित मिलीभगत कर मूल अभिलेख गायब कराए गए, जिससे हथियारों के उपयोग और सत्यापन में बाधा उत्पन्न हुई।
इसी क्रम में अफजाल अंसारी के नाम जारी लाइसेंस संख्या 1188 P-2 से संबंधित पत्रावली और क्रय-विक्रय अभिलेख गायब मिलने तथा उस लाइसेंस पर खरीदी गई राइफल संख्या 830405 की वर्तमान स्थिति स्पष्ट न होने पर थाना कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया है।
पुलिस ने मु0अ0सं0 535/2026 के तहत धारा 409, 120-बी आईपीसी तथा 21/25 एवं 30 आर्म्स एक्ट में अफजाल अंसारी, तत्कालीन प्रथम शस्त्र लिपिक असफाक अहमद और द्वितीय शस्त्र लिपिक गौरी शंकर राम के विरुद्ध केस दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि शेष शस्त्र लाइसेंसों और हथियारों का सत्यापन अभी जारी है। जांच में जहां भी अनियमितता सामने आएगी, वहां संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध विधिक कार्रवाई की जाएगी।





Comments