top of page
Search

‼️गाजीपुर में भाजपा का बूथ सम्मेलन!..2027 में 2017 से बड़ी जीत का लक्ष्य-ओमप्रकाश राजभर‼️

  • alpayuexpress
  • 2 days ago
  • 3 min read

‼️गाजीपुर में भाजपा का बूथ सम्मेलन!..2027 में 2017 से बड़ी जीत का लक्ष्य-ओमप्रकाश राजभर‼️

जुलाई बुधवार 22-7-2026

सुभाष कुमार ब्यूरो चीफ

ग़ाज़ीपुर:- ख़बर गाज़ीपुर ज़िले से है जहां पर भारतीय जनता पार्टी के द्वारा आज पूरे प्रदेश के 403 विधानसभाओं में बूथ सम्मेलन का कार्यक्रम किया गया और इस सम्मेलन का माध्यम से 2027 में चुनाव को लेकर क्या स्थितियां रहेगी इसको लेकर परखने का काम किया गया जहां पर संगठन कमजोर था वहां पर संगठन को मजबूत करने के लिए निर्देश दिए गए इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पंचायती राज मंत्री ओमप्रकाश राजभर शामिल हुए ओमप्रकाश राजभर ने बताया कि आज बूथ सम्मेलन का कार्यक्रम पूरे प्रदेश में किया जा रहा है जिसका उद्देश्य यह है कि हम आगामी 2027 का चुनाव 2017 के चुनाव से भी ज्यादा बहुमत से चुनाव को जीते इसी के क्रम में आज गाजीपुर में भी भूत सम्मेलन का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान सीमा राजभर जो राष्ट्रीय अध्यक्ष समाजवादी पार्टी महिला मोर्चा की है उन्होंने ओमप्रकाश राजभर को लेकर आज अपने बयान दिए थे जब उसे पर सवाल किया गया तो उन्होंने सांप कहा कि कुछ और सवाल कीजिए।

राम मंदिर चंदा चोरी मामले पर हाई कोर्ट ने टिप्पणी किया है कि चंदा चोरों के लिए मौत की सजा पर भी विचार करना चाहिए इस मामले पर उन्होंने कहा कि वह अदालत का मामला है वह चाहे जो भी निर्णय दे लेकिन हमने एसआईटी गठित कर दिया जिसमें तीन आईएएसस शामिल किए गए थे।

जंतर मंतर पर बवाल को लेकर छात्रों का मामला कहा जा रहा था लेकिन इसमें कई दलों के राष्ट्रीय अध्यक्ष और बड़े नेता भी शामिल हुए इस मामले पर उन्होंने कहा कि छात्रों के इस आंदोलन में छात्रों को उकसाने वाले आम आदमी पार्टी के नेता के साथ ही आजाद समाज पार्टी समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के नेता भी देखे गए और यह नेता छात्रों पर लाठी चार्ज करवा कर वहां से भाग खड़े हुए उन्होंने कहा कि उनकी जो भी मांगे हैं इसको लेकर प्रधानमंत्री ने मामले को अपने हाथों में ले लिया और नीट की परीक्षा पूरे देश में कर दिया कहीं कोई पेपर लीक नहीं हुआ उन्होंने कहा कि सुधार एक प्रक्रिया है यदि कुछ उसमें होता है तो उसका सुधार किया जाता है आज विपक्ष मैं कांग्रेस के सरकार में भी पेपर लिक हुआ करते थे और समाजवादी पार्टी की सरकार में तो पेपर बिकते थे और कहा जाता था कि पैसा दो और पेपर ले जाओ आज वह पेपर लिक कि बात कर रहे हैं तो वह किस मुंह से बात कर रहे हैं उनकी सरकार में नौकरियां निकलती थी तो गांव में घूम-घूम कर रेट तय किया जाता था शिवपाल यादव और अखिलेश यादव की सहमति से ही लोगों को नौकरी मिलती थी आज उत्तर प्रदेश में 9 लाख लोगों को नौकरी मिला है लेकिन कोई यह नहीं कह सकता है कि हमने एक पैसा दिया है।

राहुल गांधी लगातार विदेश में रहते हैं और जब भारत आते हैं तो कोई न कोई हंगामा कर डालते हैं इस मामले पर उन्होंने कहा कि राहुल गांधी जी जब तक रहेंगे और इस तरह का कार्य करते रहेंगे तब तक देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रहेंगे और जब तक अखिलेश यादव रहेंगे तब तक उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रहेंगे।

किरण रिजिजू ने कहा कि सरकार संसद में वार्ता करने को तैयार है इस मामले पर उन्होंने कहा कि हां इस बात पर सरकार तो तैयार है मैं भी देखा कि स्पीकर महोदय कह रहे हैं कि सरकार वार्ता को तैयार है।

निशिकांत दुबे के बयान पर उन्होंने कहा कि देखिए समाजवादी पार्टी के सांसद धर्मेंद्र जी हैं जो नकल पास हुए हैं लेकिन इस प्रतियोगिता में वह पास नहीं हो सकते समाजवादी पार्टी की सरकार में जितने भी प्रतियोगी परीक्षाएं होती थी उसमें पेपर बिकते थे और कहा जाता था कि पेपर ले जाइए और काफी पर लिख कर ले लिए ऐसे लोगों की सरकार में जब यह व्यवस्था रही है और वैसे लोग आज आंदोलन कर रहे हैं उनकी सरकार में 8 से 10 लख रुपए में नौकरियां बिका करती थी। गाजीपुर सांसद अफजाल अंसारी के ऊपर दर्द एवं मुकदमे के मामले पर उन्होंने कहा कि यह कानूनी प्रक्रिया है और कानून अपने हिसाब से काम कर रहा है।

 
 
 

Comments


Subscribe Form

  • YouTube
  • linkedin
  • twitter
  • facebook

©2020 by Alpayu Express. Proudly created with Wix.com

<script data-ad-client="ca-pub-7043038300255779" async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js"></script>

google.com, pub-7043038300255779, DIRECT, f08c47fec0942fa0

bottom of page