‼️सपा नेताओं की कथित टिप्पणी पर!..भड़की सुभासपा,जिला मुख्यालय पर किया विरोध प्रदर्शन‼️
- alpayuexpress
- 7 hours ago
- 2 min read
‼️सपा नेताओं की कथित टिप्पणी पर!..भड़की सुभासपा,जिला मुख्यालय पर किया विरोध प्रदर्शन‼️

सुभाष कुमार ब्यूरो चीफ
जुलाई गुरुवार 23-7-2026
गाज़ीपुर:- ख़बर गाज़ीपुर ज़िले से है जहां पर विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक बयानबाजी तेज होती जा रही है। इसी कड़ी में गाजीपुर में सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) ने समाजवादी पार्टी (सपा) के खिलाफ जोरदार हल्लाबोल प्रदर्शन किया। सरजू पांडेय पार्क में आयोजित धरना-प्रदर्शन के दौरान सुभासपा नेताओं ने सपा पर अति पिछड़ों और दलित समाज का अपमान करने का आरोप लगाया और जिला प्रशासन के माध्यम से ज्ञापन सौंपकर विरोध दर्ज कराया। सुभासपा के जिलाध्यक्ष सुरेंद्र राजभर ने आरोप लगाया कि समाजवादी पार्टी के नेताओं, जिनमें शिवपाल सिंह यादव और घोसी सांसद राजीव राय का नाम शामिल है, ने राजभर और चमार समाज के खिलाफ कथित तौर पर अपमानजनक और जातिसूचक टिप्पणियां की हैं। उन्होंने कहा कि 'पीडीए' का नारा देने वाली सपा वास्तव में जातीय वैमनस्य फैलाने का काम कर रही है।

सुरेंद्र राजभर ने तीखा राजनीतिक हमला बोलते हुए कहा कि "पिछले विधानसभा चुनाव में हम समाजवादी पार्टी के साथ थे, तब भी वह 125 सीटों पर सिमट गई थी। इस बार हम उनके खिलाफ हैं, इसलिए समाजवादी पार्टी 'समाप्तवादी पार्टी' बनकर रह जाएगी।"
उन्होंने सपा में शामिल पूर्व सहयोगी नेताओं, विशेषकर सीमा राजभर, पर भी निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि उन्हें केवल राजनीतिक मोहरे के रूप में इस्तेमाल किया जा रहा है। उनका कहना था कि जो नेता राजभर समाज और सुभासपा के खिलाफ बोलते हैं, उन्हें सपा में अधिक महत्व और पद दिया जाता है।
जंतर-मंतर पर चल रहे छात्र आंदोलन को लेकर भी सुभासपा ने अपनी राय रखी। पार्टी नेताओं ने कहा कि वे छात्रों के हितों के साथ हैं और उनकी समस्याओं को सरकार के समक्ष उठाते रहे हैं, लेकिन सपा और कांग्रेस इस आंदोलन का राजनीतिक लाभ लेने की कोशिश कर रही हैं। उन्होंने यह भी कहा कि नीट पेपर लीक मामले में सरकार जांच कर दोषियों को जेल भेज चुकी है।
उल्लेखनीय है कि सपा नेताओं की कथित टिप्पणियों के विरोध में सुभासपा ने गाजीपुर सहित प्रदेश के कई जिलों में प्रदर्शन कर जिला प्रशासन के माध्यम से ज्ञापन सौंपा और इसे सामाजिक सम्मान से जुड़ा मुद्दा बताते हुए अपना विरोध दर्ज कराया।





Comments