‼️मेडिकल कॉलेज के ट्रेनी डॉक्टरों का प्रदर्शन!..₹12 हजार की जगह ₹30 हजार स्टाइपेंड की मांग‼️
- alpayuexpress
- 10 hours ago
- 1 min read
‼️मेडिकल कॉलेज के ट्रेनी डॉक्टरों का प्रदर्शन!..₹12 हजार की जगह ₹30 हजार स्टाइपेंड की मांग‼️

सुभाष कुमार ब्यूरो चीफ
जुलाई गुरुवार 23-7-2026
गाजीपुर:- ख़बर गाजीपुर जिले से है जहां पर महर्षि विश्वामित्र स्वशासी राजकीय मेडिकल कॉलेज जहां अभी पिछले दिनों ही फर्स्ट बैच के 99 छात्र पास आउट होने के बाद अब मेडिकल कॉलेज में एंट्रेंस कर रहे हैं ऐसे में उन्हें एंट्रेंस के दौरान शासन के द्वारा ₹12000 प्रतिमाह का स्टाइपैड दिया जाता है जो इन ट्रेनी डॉक्टर के लिए नाकाफी है जिसको लेकर आज इन लोगों ने मेडिकल कॉलेज में प्रोटेस्ट करते हुए मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल डॉक्टर आनंद मिश्रा को अपना एक ज्ञापन सौपते हुए मानदेय बढ़ाए जाने की मांग किया है। इन लोगों का कहना है कि इन्हें अब तक ₹12000 महीने का मानदेय दिया जा रहा है जबकि इन्हीं के समान ट्रेनिं डॉक्टर बंगाल बिहार के साथ ही अन्य प्रदेशों में कार्य कर रहे हैं कहीं 44000 तो कहीं ₹30000 मानदेय दिया जा रहा है ऐसे में उन लोगों ने अपने पत्रक के माध्यम से सरकार से अपने मानदेय 12000 के स्थान पर ₹30000 देने की मांग उठाई है वही उनके पत्र को प्रिंसिपल डॉक्टर आनंद मिश्रा ने लिया है और उचित माध्यम से शासन तक उनकी मांगों को पहुंचाने का बात कही है।





Comments