top of page
Search

‼️यूपी बोर्ड परीक्षा 2027!..89 बिंदुओं पर होगी विद्यालयों की जांच, 3 अगस्त तक सत्यापन पूरा करने का लक्ष्य‼️

  • alpayuexpress
  • 21 hours ago
  • 1 min read

‼️यूपी बोर्ड परीक्षा 2027!..89 बिंदुओं पर होगी विद्यालयों की जांच, 3 अगस्त तक सत्यापन पूरा करने का लक्ष्य‼️

सुभाष कुमार ब्यूरो चीफ

जुलाई बुधवार 22-7-2026

गाजीपुर:- ख़बर गाज़ीपुर ज़िले से है जहां पर माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपी बोर्ड) ने वर्ष 2027 की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा की तैयारियां समय से पहले शुरू कर दी हैं। इसी क्रम में तहसील स्तरीय समिति की बैठक अपर जिलाधिकारी (भू-राजस्व) की अध्यक्षता में आयोजित की गई, जिसमें सभी विद्यालयों के सत्यापन कार्य को निर्धारित समय सीमा में पूरा करने के निर्देश दिए गए।

बैठक में बोर्ड परीक्षा से संबंधित विद्यालयों द्वारा पोर्टल पर दर्ज की जाने वाली 89 बिंदुओं की सूचनाओं की जांच और सत्यापन प्रक्रिया पर विस्तार से चर्चा हुई। अधिकारियों ने निर्देश दिया कि 3 अगस्त से पहले सभी विद्यालयों का भौतिक सत्यापन और आवश्यक जांच पूरी कर ली जाए, ताकि आगे की परीक्षा प्रक्रिया समयबद्ध तरीके से संचालित हो सके।

जिला विद्यालय निरीक्षक प्रकाश सिंह ने बताया कि माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा वर्ष 2027 की बोर्ड परीक्षा का कार्यक्रम पहले ही जारी किया जा चुका है। प्रथम चरण में विद्यालयों की सूचनाएं पोर्टल पर अपलोड की जाती हैं, जिनका सत्यापन तहसील स्तरीय समिति द्वारा कराया जाता है। इसी प्रक्रिया को पारदर्शी, निष्पक्ष और समयबद्ध बनाने के उद्देश्य से यह बैठक आयोजित की गई। सूत्रों के अनुसार, वर्ष 2027 में प्रस्तावित विधानसभा चुनाव और जनगणना जैसे महत्वपूर्ण कार्यों को ध्यान में रखते हुए बोर्ड परीक्षा की तैयारियां इस बार सामान्य से पहले शुरू कर दी गई हैं, ताकि सभी प्रक्रियाएं बिना किसी व्यवधान के समय पर पूरी हो सकें।

 
 
 

Comments


Subscribe Form

  • YouTube
  • linkedin
  • twitter
  • facebook

©2020 by Alpayu Express. Proudly created with Wix.com

<script data-ad-client="ca-pub-7043038300255779" async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js"></script>

google.com, pub-7043038300255779, DIRECT, f08c47fec0942fa0

bottom of page