‼️वोट काटने की साजिश का आरोप!..लगाकर सपा कार्यकर्ताओं ने फूंका मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला‼️
‼️वोट काटने की साजिश का आरोप!..लगाकर सपा कार्यकर्ताओं ने फूंका मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला‼️

सुभाष कुमार ब्यूरो चीफ
अक्टूबर रविवार 4-10-2026
गाजीपुर:- ख़बर गाज़ीपुर ज़िले से है जहां पर राष्ट्रीय नेतृत्व के आह्वान पर समाजवादी पार्टी ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर रविवार को जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। सपा कार्यकर्ताओं ने मोदी सरकार और चुनाव आयोग पर वोट काटने की साजिश रचने का आरोप लगाते हुए पदयात्रा निकाली।
पदयात्रा डॉ. लोहिया-मुलायम सिंह यादव भवन स्थित पार्टी कार्यालय से शुरू होकर लंका होते हुए सरजू पांडे पार्क तक पहुंची। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए अपना विरोध दर्ज कराया और मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला दहन कर आक्रोश जताया। पुतला दहन होते ही समाजवादी पार्टी कार्यकर्ता और पुलिसकर्मियों ने छिनने का काम कीया और किसी तरह से पुलिसकर्मी उस पुतले को लेकर चलते बने
पदयात्रा से पूर्व पार्टी कार्यालय पर आयोजित सभा को संबोधित करते हुए पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं जमानियां विधायक ओम प्रकाश सिंह ने केंद्र सरकार पर लोकतंत्र को कमजोर करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र रहेगा तभी गरीब और आम आदमी के अधिकार सुरक्षित रहेंगे। लोकतंत्र खत्म होने पर गरीब पूंजीपतियों और उनके आकाओं का गुलाम बनकर रह जाएगा। वहीं सदर विधायक जय किशन साहू ने कहा कि यह आंदोलन केवल गाजीपुर या उत्तर प्रदेश तक सीमित नहीं है, बल्कि देश के विभिन्न प्रदेशों में लगातार चल रहा है। उन्होंने कहा कि जब तक मुख्य चुनाव आयुक्त का इस्तीफा नहीं होता, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।





Comments