‼️बिना फिटनेस और जरूरी कागजात के दौड़ रहीं एंबुलेंस पर कार्रवाई, 7 अक्टूबर तक चलेगा अभियान‼️
‼️बिना फिटनेस और जरूरी कागजात के दौड़ रहीं एंबुलेंस पर कार्रवाई, 7 अक्टूबर तक चलेगा अभियान‼️

सुभाष कुमार ब्यूरो चीफ
अक्टूबर सोमवार 5-10-2026
गाज़ीपुर:- खबर ग़ाज़ीपुर जिले से है जहां पर एंबुलेंस का काम मरीज को सुरक्षित और समय पर अस्पताल पहुंचाना है, लेकिन जब यही एंबुलेंस बिना फिटनेस, बीमा या जरूरी प्रपत्रों के सड़क पर दौड़ती हैं तो मरीज की जिंदगी की सुरक्षा पर बड़ा सवाल खड़ा हो जाता है। कई बार एंबुलेंस में मरीज के अलावा अतिरिक्त यात्रियों को बैठाकर ले जाने की शिकायतें भी सामने आती हैं। ऐसे में दुर्घटना होने पर स्थिति और गंभीर हो सकती है।
इन्हीं आशंकाओं को देखते हुए शासन के निर्देश पर प्रदेशभर में 5, 6 और 7 अक्टूबर को एंबुलेंस की विशेष जांच का अभियान चलाया जा रहा है। गाजीपुर में भी सोमवार से अभियान की शुरुआत हुई। एआरटीओ विभाग की टीम ने सड़क पर चल रही निजी एंबुलेंस के साथ सरकारी एंबुलेंस के भी फिटनेस और अन्य प्रपत्रों की जांच की।
जांच के दौरान करीब एक दर्जन एंबुलेंस का चालान किया गया। वहीं एक एंबुलेंस ऐसी मिली जिसका फिटनेस लंबे समय से फेल था और जरूरी प्रपत्र भी पूरे नहीं थे। इसके बावजूद वह लगातार सड़कों पर संचालित हो रही थी। एआरटीओ ने कार्रवाई करते हुए उसे निरुद्ध कर दिया। एआरटीओ धनवीर यादव ने बताया कि अभियान 6 और 7 अक्टूबर को भी जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि कई बार निजी वाहनों पर एंबुलेंस लिखकर सवारियों की ढुलाई किए जाने की शिकायतें भी सामने आती हैं, इसलिए ऐसे वाहनों की भी जांच की जा रही है।





Comments