वेतन में बढ़ोतरी की मांग को लेकर!..दुर्गावती में तीसरे दिन भी रसोईयां का हड़ताल जारी
- alpayuexpress
- Nov 4, 2023
- 2 min read
वेतन में बढ़ोतरी की मांग को लेकर!..दुर्गावती में तीसरे दिन भी रसोईयां का हड़ताल जारी

पिंटू तिवारी ब्यूरो चीफ
बिहार- कैमूर जिले के दुर्गावती प्रखंड परिसर स्थित बीआरसी भवन के सामने राष्ट्रीय मध्यान भोजन रसोईया फ्रंट के तत्वाधान में प्रखंड की सभी रसोईयां ने अपनी वेतन में बढ़ोतरी की मांग को लेकर तीसरे दिन भी हड़ताल पर डटी रही।
बता दें की धरना प्रदर्शन के दौरान सभी रसोइयां अपनी एकजुटता का परिचय दिखाते हुए बिहार सरकार व केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। सभी रसोईयां ने बताया कि दो नवंबर से हीं हम लोग अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं। 7 एवं 8 तारीख को पटना गर्दनीबाग में भुखमरी मिटाओं अधिकार दिलाओ रैली व महा धरना का आयोजन होना है जिसमें हम सभी रसोईयां भाग लेंगे।
रसोईयां संघ की प्रखंड अध्यक्ष लाखी कुमारी ने जानकारी देते हुए बताया कि हम लोगों का वेतनमान 1650 रुपया है जो कि इससे घर का खर्च नहीं चल पाता है। वर्ष में पूरे 12 महीने काम करते हैं लेकिन 10 महीने का सरकार पैसा देती है जो कि वह भी समय पर नहीं मिलता है। यही नहीं हम लोगों को कोई पहचानता भी नहीं है। हम लोग अपने-अपने विद्यालयों में मध्यान भोजन के प्रति सुबह 9 बजे जाती हैं और संध्या को 3 बजे घर आती हैं। सरकार से हमारी मांगे हैं कि हम लोगों को कम से कम दस हजार रुपए वेतनमान मिले। और साल में हम लोगों को दो साड़ी ड्रेस भी चाहिए।
इस संबंध में प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी मालती नगीना ने बताया कि हमारे यहां 27 रसोईया आवेदन दीं है की हमलोग हड़ताल पर हैं जिससे विद्यालय का एमडीएम बंद है। जब तक सभी रसोईयां वापस नहीं आ जाती हैं तब तक एमडीएम बंद रहेगा। रसोईयां के द्वारा हमें आवेदन प्राप्त हुआ है जिसे हम जिला शिक्षा पदाधिकारी के यहां सुपुर्द करेंगे।







Comments