top of page
Search

‼️वीर अब्दुल हमीद की शहादत दिवस पर!..शुरू होगा परमवीर चक्र जल स्मारक अभियान‼️

  • alpayuexpress
  • 15 hours ago
  • 2 min read

‼️वीर अब्दुल हमीद की शहादत दिवस पर!..शुरू होगा परमवीर चक्र जल स्मारक अभियान‼️

सुभाष कुमार ब्यूरो चीफ

अगस्त सोमवार 24-8-2026

गाज़ीपुर:- ख़बर गाज़ीपुर ज़िले से है जहां पर देश के 21 परमवीर चक्र विजेताओं के नाम पर बनेगा जल स्मारक 10 सितंबर शहादत दिवस पर होगा शिलान्यास, मिट्टी वही थी, हवा वही थी, लेकिन शहीद पार्क का माहौल कुछ अलग था। जब देश के 21 परमवीर चक्र विजेताओं के नाम पर पौधे लगाए गए तो ऐसा लगा मानो वीरता, शौर्य और बलिदान की गाथाएं फिर से जीवंत हो उठी हों। परमवीर चक्र विजेता वीर अब्दुल हमीद के शहीद पार्क में मेजर शैतान सिंह से लेकर वीर अब्दुल हमीद और कैप्टन योगेंद्र यादव सहित देश के 21 परमवीर चक्र विजेताओं को अनोखे अंदाज में सम्मान दिया गया।


इन वीर सपूतों के नाम पर किया गया वृक्षारोपण महज पौधे लगाने का कार्यक्रम नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों को उनके बलिदान से जोड़ने की भावनात्मक पहल है। हर पौधा एक वीर की कहानी कहेगा और हर पेड़ की छांव देश के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले उन अमर जवानों की याद दिलाएगी।

दरअसल, यह आयोजन प्रस्तावित परमवीर चक्र जल स्मारक की दिशा में पहला कदम है। इस जल स्मारक में देश के सभी परमवीर चक्र विजेताओं के नाम और उनकी वीरता को सम्मान देते हुए स्मारक स्थापित किए जाने की योजना है।

वीर अब्दुल हमीद के पुत्र जमील अहमद ने बताया कि इस महत्वाकांक्षी योजना से प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री और राष्ट्रपति को अवगत कराया जा चुका है। जल स्मारक की पूरी डिजाइन भी भेजी गई है और उन्हें इस कार्य के लिए प्रोत्साहन मिला है। पूर्व उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा ने भी वर्चुअल वार्ता के दौरान जमील अहमद के प्रयासों की सराहना की। 10 सितंबर, वीर अब्दुल हमीद के शहादत दिवस से इस अभियान की औपचारिक शुरुआत की तैयारी है। हालांकि 21 परमवीर चक्र विजेताओं के नाम पर वृक्षारोपण कर इसकी अनौपचारिक शुरुआत कर दी गई। जमील अहमद का सपना है कि आने वाले समय में जिस तरह पर्यटक ताजमहल और लाल किला देखने आते हैं, उसी तरह गाजीपुर के परमवीर चक्र जल स्मारक को देखने भी पहुंचें और यहां आकर देश के अमर वीरों की शौर्यगाथा को महसूस करें।

 
 
 

Comments


Subscribe Form

  • YouTube
  • linkedin
  • twitter
  • facebook

©2020 by Alpayu Express. Proudly created with Wix.com

<script data-ad-client="ca-pub-7043038300255779" async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js"></script>

google.com, pub-7043038300255779, DIRECT, f08c47fec0942fa0

bottom of page