‼️नयी बस्ती विशेश्वरगंज में!..25 अगस्त को बाबा भोलेनाथ का भव्य महारुद्राभिषेक‼️
- alpayuexpress
- 8 hours ago
- 1 min read
‼️नयी बस्ती विशेश्वरगंज में!..25 अगस्त को बाबा भोलेनाथ का भव्य महारुद्राभिषेक‼️

सुभाष कुमार ब्यूरो चीफ
अगस्त सोमवार 24-8-2026
गाज़ीपुर:- ख़बर गाज़ीपुर ज़िले से है जहां पर अति प्राचीन शिव हनुमान मंदिर नयी बस्ती विशेश्वरगंज, गाज़ीपुर पर विगत वर्षो की भाँति इस वर्ष भी प्रथम पूज्य भगवान श्री गणेश जी व शक्ति स्वरूपा माता पार्वती जी के स्थापना दिवस श्रावण मास के शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि को बाबा भोलेनाथ का भव्य महारूद्राभिषेक एवं श्रृंगार किये जाने का निर्णय भक्तजनों द्वारा लिया गया है। उक्त अवसर पर दिनाँक 25 अगस्त 2026 को सांय 4:00 बजे से भगवान भोलेनाथ का महारुद्राभिषेक व भव्य श्रृंगार का आयोजन किया गया है।उक्त सूचना आयोजन समिति के सदस्य अजीत नारायन लाल एडवोकेट ने दी तथायह भी अपील की उक्त अवसर पर भक्तजनों को सपरिवार उपस्थित होकर कार्यक्रम में सम्मलित होने व बाबा भोलेनाथ का प्रसाद ग्रहण कर पुण्य के भागी बनने का अनुरोध किया है ।





Comments