‼️20 दिन बाद रजिस्ट्री का संकट खत्म!..डीएम ने वापस लिया 5 अगस्त का आदेश‼️
- alpayuexpress
- 7 hours ago
- 2 min read
‼️20 दिन बाद रजिस्ट्री का संकट खत्म!..डीएम ने वापस लिया 5 अगस्त का आदेश‼️

सुभाष कुमार ब्यूरो चीफ
अगस्त सोमवार 24-8-2026
गाजीपुर:- ख़बर गाज़ीपुर ज़िले से है जहां पर जिलाधिकारी के एक निर्देश के बाद 5 अगस्त से ही स्टांप एवं रजिस्ट्री कार्यालय में अधिवक्ता और दस्तावेज लेखक का कार्य बहिष्कार चल रहा था जिसके वजह से गाजीपुर जनपद में पिछले करीब 20 दिनों से जमीनों के क्रय विक्रय का काम प्रभावित हो गया था और यह काम गाजीपुर के सभी तहसीलों में रजिस्ट्री विभाग के कार्यालय पर चल रहा था जिससे विभाग को करोड़ों रुपए का नुकसान हो रहा था और इसको लेकर पिछले दिनों स्टांप एवं पंजीयन राज्य मंत्री रविंद्र जायसवाल भी गाजीपुर आए थे तब अधिवक्ताओं ने उनसे मुलाकात किया था तब स्टांप मंत्री ने जिला अधिकारी के इस आदेश को जल्द सॉर्ट आउट करने का बात कहा था वही आज जिलाधिकारी ने अपने दिए हुए निर्देश को वापस लिया साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि गाजीपुर में पिछले दिनों उनके द्वारा एक निर्देश दिया गया था जिसके क्रम में उन्होंने बताया कि 5 अगस्त को उनके द्वारा एक निर्देश जारी किया गया था जिसमें अंश से ज्यादा बैनामा कराने वालों का वेरिफिकेशन करने के निर्देश दिए गए थे और इस तरह के बैनामा होने से जमीन की खरीदारी करने वालों को कब्जा करने में प्रॉब्लम आती थी और राजस्व विभाग के मामले लगातार बढ़ रहे थे इसके अलावा सर्किल रेट से भी काम में बैनामा करने में यह प्रॉब्लम आ रही थी । किसी व्यक्ति का जमीन पर कब्जा नहीं होने के बाद भी अगर खरीदार उसे जमीन को खरीदना है तब उसे कब्जा करने में दिक्कतें आती थी इसको लेकर जिलाधिकारी को जनता दर्शन में भी कई तरह की शिकायत मिली थी लेकिन जब इस मामले में इस स्टाम्प एक्ट किया परीक्षण किया गया तब मामला सामने आया कि स्टांप मंत्री और सरकार इस मामले में एक नया दिशा निर्देश लाने के प्लान में है ऐसे में अब वह अपने दिए हुए निर्देश को वापस ले रहे हैं लेकिन उन्होंने जनता को आगे किया कि जिन खतौनी में अंश का निर्धारण ना हुआ हो ऐसी जमीनों को खरीदने से बचे इसके अलावा किसी भी जमीन का बैनामा करने से पूर्व पहले अपना कब्जा ले ले उसके बाद ही अपना बैनामा कराए।





Comments