top of page
Search

‼️‘कौन क्या खाए, यह उसका अधिकार’!..मछली पार्टी विवाद पर पूनम पासवान ने दिया जवाब‼️

  • alpayuexpress
  • 7 hours ago
  • 2 min read

‼️‘कौन क्या खाए, यह उसका अधिकार’!..मछली पार्टी विवाद पर पूनम पासवान ने दिया जवाब‼️

सुभाष कुमार ब्यूरो चीफ

अगस्त सोमवार 24-8-2026

गाजीपुर:- ख़बर गाज़ीपुर ज़िले से है जहां पर कांग्रेस पार्टी के संगठन को पुनर्जीवित करने के लिए प्रेषक पूनम पासवान गाजीपुर पहुंचकर पार्टी और संगठन को आगामी 2027 के चुनाव और 2029 के चुनाव को लेकर कैसे मजबूत किया जाए इसको लेकर वह मीडिया के साथ ही साथ सामाजिक संगठनों के साथ बैठक कर फीडबैक ले रही हैं साथ ही इस बात का भी फीडबैक लिया कि आखिर कांग्रेस में ऐसी क्या कमियां है जो अभी तक वह अपने मूल रूप में नहीं आ पा रही है।

इस दौरान उनसे मायावती के उसे बयान पर बात किया गया जिस पर मायावती ने कहा है कि राहुल गांधी जंतर मंतर पर आरक्षण को लेकर चुप रहे ऐसे में उनके चुप्पी पर सवाल उठाया है इस मामले में पूनम सोनकर से बात की गई तो उन्होंने बताया कि भाजपा पिछले दिनों नारा दिया था 400 के पार तब राहुल गांधी जी ने आरक्षण के किताब संविधान को उठाएं तब लोगों ने विश्वास किया और फिर राहुल गांधी जी ने 400 पार को रोकने का काम किया दलित समाज ने राहुल गांधी पर और एकमात्र मायावती बोलती है लेकिन वह खुद क्यों नहीं खड़ी होती हैं क्योंकि सारे समाज के लोग मायावती जी को खोज रहे हैं कि हमारी मायावती कहां है उनके प्रत्याशी भी खड़े होते हैं तो वह जाकर प्रचार क्यों नहीं कर रही हैं वह खुद बीजेपी से मिली हुई है एकमात्र नेता राहुल गांधी जी हैं जो हम दलितों के आरक्षण की बात करते हैं ओबीसी और पिछड़े की भी बात करते हैं। ऐसे में मायावती का आरोप पूरी तरह से निराधार है।

वहीं कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय पर सावन के इस पवित्र महीने में मछली पार्टी करने का आरोप लगा है इस मामले पर उन्होंने कहा कि मछली पार्टी की बात कह रहे हैं तो हम बता दे की खान-पान का लोगों का अपना अधिकार होता है कि वह आज क्या खाएंगे समोसे खाएंगे जलेबी खाएंगे या फिर के कोई अन्य चीज यह उनकी अपनी इच्छा होती है यदि वह खाने पर टिप्पणी कर रहे हैं तो जो अपने को बड़ा देशभक्त कह रहे हैं उन देशभक्तों से पूछिए कि आपके पार्टी में कितने ऐसे लोग जिन्होंने माफी नामा मांगा है और वह देशभक्ति की बात कर रहा हो ऐसे में आप समझ सकते हैं कि उन लोगों का काम ही है आलोचना करना और इस तरह की बातें करना ऐसे में उन्होंने कहा कि क्या हम आपसे पूछ कर कहेंगे कि आज हमें क्या खाना है।

 
 
 

Comments


Subscribe Form

  • YouTube
  • linkedin
  • twitter
  • facebook

©2020 by Alpayu Express. Proudly created with Wix.com

<script data-ad-client="ca-pub-7043038300255779" async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js"></script>

google.com, pub-7043038300255779, DIRECT, f08c47fec0942fa0

bottom of page