‼️विशेष मतदाता पुनरीक्षण अभियान!..का पांचवां विशेष दिवस, बूथों पर पहुंचे निर्वाचन अधिकारी‼️
- alpayuexpress
- 22 hours ago
- 2 min read
‼️विशेष मतदाता पुनरीक्षण अभियान!..का पांचवां विशेष दिवस, बूथों पर पहुंचे निर्वाचन अधिकारी‼️

सुभाष कुमार ब्यूरो चीफ
फरवरी सोमवार 23-2-2026
ग़ाज़ीपुर:- ख़बर गाज़ीपुर ज़िले से है जहां पर विशेष मतदाता पुनरीक्षण कार्यक्रम एसआईआर का कार्यक्रम चल रहा है जिसको लेकर आज पूरे प्रदेश में दावे और आपत्ति किए जाने के लिए विशेष तारीख घोषित की गई थी जो 11 जनवरी, 18 जनवरी ,31 जनवरी एवं 24 जनवरी था इसी कड़ी में 22 फरवरी यानी कि रविवार को भी जनपद के समस्त मतदेय स्थलों पर पांचवा विशेष अभियान दिवस आयोजित किया गया इस विशेष अभियान को सफल बनाने के लिए सभी बूथों पर BLO को 6 जनवरी 2026 को प्रकाशित ड्राफ्ट मतदाता सूची तथा पर्याप्त संख्या में सभी तरह के फॉर्म रखने के निर्देश दिए गए थे और इसी दिए गए निर्देशों को लेकर आज निर्वाचन से संबंधित समस्त अधिकारी अपने अपने क्षेत्र के बूथों पर भ्रमण करते हुए भी पाए गए जहां पर वह पहुंचकर BLO और वोटरों से संपर्क स्थापित किया और उन लोगों को किस तरह की समस्या आ रही है उसके बारे में भी जानकारी लिया।
इस संबंध में अपर जिला निर्वाचन अधिकारी दिनेश कुमार ने बताया कि निर्वाचन आयोग के निर्देश के क्रम में विशेष अभियान चलाया जा रहा है जिसमे बूथों पर BLO रहकर वोटरों के दावे और आपत्तियों को ले रहे हैं और हम उम्मीद करते हैं कि विशेष अभियान है इसलिए ज्यादा से ज्यादा लोग इस कार्यक्रम में शामिल होकर अपने दावे और आपत्ति करेंगे साथ ही जो अभी तक मतदाता नहीं है वह फॉर्म सिक्स के माध्यम से मतदाता बनने का फॉर्म भरेंगे वहीं संशोधन के लिए फॉर्म आठ का प्रयोग करेंगे ऐसे में अब मतदाता सूची को स्वस्थ बनाने में इन सभी लोगों का सहयोग होगा।
इस दौरान उन्होंने बताया कि निर्वाचन आयोग का एक पैरामीटर है जिसमें जेंडर रेशियो भी देखा जाता है इसलिए इस एसआईआर के माध्यम से और मतदाता सूची के माध्यम से यह पता चल रहा है कि किस जेंडर के वोटर का क्या आंकड़ा है।
उन्होंने बताया कि SIR के प्रथम चरण के बाद करीब 140000 अन मैप्ड वोटर निकल कर आए थे और वही दूसरे चरण से अब दावे और आपत्तियां लिया जा रहा है और लगातार वोटरों का वेरिफिकेशन किया जा रहा है जिससे अब अनमैपड वोटर मैप्ड भी हो रहे हैं और ऐसे में जो हमारी पहले का डाटा है उसमें भी बड़ी कमी आ रही है।





Comments