‼️एमएलसी चुनाव के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना!..गाजीपुर में आज 70 बूथों पर पड़ेगा वोट‼️
‼️एमएलसी चुनाव के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना!..गाजीपुर में आज 70 बूथों पर पड़ेगा वोट‼️

सुभाष कुमार ब्यूरो चीफ
अक्टूबर शुक्रवार 23-10-2026
ग़ाज़ीपुर:- ख़बर गाज़ीपुर ज़िले से है जहां पर खंड शिक्षक और खंड स्नातक विधान परिषद चुनाव जो पूरे प्रदेश में ग्यारस सीटों के लिए किया जा रहा है 21 अक्टूबर की शाम से प्रचार बंद हो चुका है और उसके बाद अब निर्वाचन आयोग के द्वारा चुनाव को सकुशल संपन्न कराने की तैयारी की जा रही है 23 अक्टूबर को होने वाला स्नातक और खंड शिक्षक चुनाव जो सुबह 8:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक चलेगा और इसके लिए कुल 19 मतदान केंद्र जिसमें 52 बूथ स्नातक के लिए और 18 बूथ शिक्षक के चुनाव के लिए बनाए गए हैं जिसके लिए 7 सेक्टर मजिस्ट्रेट और 19 जोनल मजिस्ट्रेट लगाए गए हैं सभी बूथों पर माइक्रो आब्जर्वर की भी नियुक्ति की गई है। वही आज सुबह से ही कॉलिंग परिया अपने-अपने बूथ पर जाने के लिए रवाना हो रही है जिसके लिए सुबह से ही निर्वाचन कार्यालय पर निर्वाचन कर्मचारियों की काफी भीड़ देखने को मिल रही है और यह लोग निर्वाचन कार्यालय से मतदान के लिए जरूरी सामान लेने के बाद अपने-अपने बूथों के लिए रवाना हो रहे हैं। बता दे की गाजीपुर में स्नातक के करीब 52000 मतदाता और खंड शिक्षक के करीब 6100 मतदाता गाजीपुर में इनके किस्मत का फैसला करेंगे
मुख्य विकास अधिकारी आलोक प्रसाद ने बताया कि 23 अक्टूबर को कुल 70 बुथो पर मतदान की प्रक्रिया होगी जिसमें 52 बूथ पर खंड स्नातक और 18 बूथों पर खंड शिक्षक पद के लिए मतदान किया जाएगा इसके लिए पोलिंग पार्टिया आज रवाना किया जा रहा है और प्रत्येक पोलिंग पार्टी में पीठासीन अधिकारी के साथ मतदान अधिकारी प्रथम द्वितीय एवं तृतीय के साथ माइक्रो आब्जर्वर की भी ड्यूटी लगाई गई है।और लगभग सभी पोलिंग पार्टियों रवाना हो चुकी है और कल यह लोग सकुशल मतदान की प्रक्रिया को करेंगे वहीं उन्होंने बताया कि निर्वाचन आयोग के गाइडलाइन के अनुसार 10% रिजर्व ड्यूटी भी रखनी होती है जिसके क्रम में रिजर्व कर्मचारी को भी रखा गया है जहां भी जरूरत पड़ेगी वहां पर उनकी तैनाती कर दी जाएगी।





Comments