‼️भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष!..सरोज कुशवाहा ने सिटी इंटर कॉलेज में किया मतदान‼️
‼️भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष!..सरोज कुशवाहा ने सिटी इंटर कॉलेज में किया मतदान‼️

सुभाष कुमार ब्यूरो चीफ
अक्टूबर शनिवार 24-10-2026
ग़ाज़ीपुर:- ख़बर गाज़ीपुर ज़िले से है जहां प्रदेश में आज चल रहे शिक्षक एवं स्नातक एमएलसी चुनाव को लेकर मतदान की प्रक्रिया चल रही है और इसी मतदान में आज भाजपा के महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष सरोज कुशवाहा भी अपना मतदान करने के लिए गाजीपुर के राजकीय सिटी इंटर कॉलेज पहुंची जहां पर उन्होंने मतदान किया और मतदान करने के बाद उन्होंने बताया कि यह प्रबुद्ध वर्ग का मतदान है और प्रबुद्ध जन अपने देश और प्रदेश के विकास को ध्यान में रखकर मतदान कर रहे हैं इस दौरान उन्होंने बताया कि वह महिलाओं की प्रतिनिधित्व करती हैं इसलिए उन्होंने कहा कि मातृशक्ति का एक-एक वोट घर से निकलेगा और वह मतदान करेगा और यह मतदान प्रदेश के उन्नति और विकास के लिए होगा इस दौरान उनसे मतदाताओं के जेंडर रेशियो में काफी अंतर होने का सवाल किया गया तो उन्होंने बताया कि निश्चित रूप से महिलाओं का जेंडर रेसियो कम है लेकिन हम लोगों का प्रयास है क्योंकि पहले इस पर ध्यान नहीं दिया गया था लेकिन अब हमारी मातृशक्ति काफी जागरूक हो रही है और आगे बढ़ेगा उन्होंने बताया कि हमारी मातृ शक्ति अब जागरुक हो चुकी है और आने वाले दिनों में sir के तहत नए मतदाताओं के नाम जोड़ने की प्रक्रिया चलेगी और हमारी पार्टी के लोग लगे हुए हैं और निश्चित रूप से महिलाओं का वोट बढ़ाने का कार्य किया जाएगा। उन्होंने बताया कि हम लोग मातृशक्ति को लेकर एक कार्यक्रम भी करने जा रहे हैं जिसमें उनके हक और हकों की बातें बताई जाएंगे और उन्हें बताया जाएगा कि उनका देश और प्रदेश के प्रति क्या योगदान है और उसे योगदान के लिए एस ए आर की प्रक्रिया में अपना नाम जरूर जुड़वाएं।





Comments