‼️विवाद सुलझाने पहुंचे युवक पर दो राउंड फायरिंग!..युवक ने थाने में दी तहरीर,मुकदमा दर्ज‼️
‼️विवाद सुलझाने पहुंचे युवक पर दो राउंड फायरिंग!..युवक ने थाने में दी तहरीर,मुकदमा दर्ज‼️

सितंबर शुक्रवार 18-9-2026
राहुल पटेल क्राइम रिपोर्टर
ग़ाज़ीपुर:- ख़बर गाज़ीपुर ज़िले से है जहां पर भांवरकोल थाना क्षेत्र के शेरपुर कला गांव में दो पक्षों के बीच हुए विवाद में बीच-बचाव करने पहुंचे युवक पर पिस्टल से दो राउंड फायरिंग किए जाने का मामला सामने आया है। घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई। पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। शेरपुर कला निवासी अशोक कुमार राय ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 16 सितंबर की शाम करीब सात बजे वह पान की दुकान पर पान खाने गया था। इसी दौरान दो लोगों के बीच आपसी विवाद हो गया। सामाजिक व्यक्ति होने के नाते वह दोनों पक्षों के बीच बचाव करने लगा।

आरोप है कि इसी दौरान एक पक्ष के मनीष राय उर्फ बब्बू, पुत्र शैलेश राय, निवासी शेरपुर कला ने पिस्टल निकालकर लगातार दो राउंड फायर कर दिए। पीड़ित के अनुसार, गोली उसके बगल से गुजर गई। घटना को आसपास के बाजार के लोगों ने भी देखा। पीड़ित ने पुलिस से घटना की जांच कर उचित कार्रवाई की मांग की है। इस संबंध में भांवरकोल थानाध्यक्ष राजीव कुमार पांडेय ने बताया की पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर की जांच शुरू कर दी है।





Comments