top of page
Search

‼️स्कूली वाहनों पर आरटीओ का शिकंजा!..तीन वाहन थाने पहुंचे, 12 का चालान‼️

alpayuexpress
4 hours ago
2 min read

‼️स्कूली वाहनों पर आरटीओ का शिकंजा!..तीन वाहन थाने पहुंचे, 12 का चालान‼️

सुभाष कुमार ब्यूरो चीफ

सितंबर गुरुवार 17-9-2026

गाजीपुर:- ख़बर गाज़ीपुर ज़िले से है जहां पर स्कूल जाने वाले बच्चों की सुरक्षा को लेकर एक बार फिर विशेष अभियान शुरू किया गया है। मिशन सेफ फ्यूचर 3.0 के तहत अब उन स्कूली वाहनों पर शिकंजा कसा जाएगा, जिनमें मासूम बच्चों को उनकी सुरक्षा से समझौता करते हुए स्कूल लाया ले जाया जा रहा है। आरटीओ विभाग ने अभियान की शुरुआत करते हुए स्कूली वाहनों की जांच तेज कर दी है। दरअसल, अभिभावक अपने बच्चों को स्कूल भेजते समय उन्हें बस या वैन के संचालक के भरोसे छोड़ देते हैं। ऐसे में वाहन संचालक की जिम्मेदारी केवल बच्चों को स्कूल पहुंचाने तक नहीं, बल्कि उन्हें सुरक्षित तरीके से घर तक पहुंचाने की भी है। इसी जिम्मेदारी को ध्यान में रखते हुए जिला वाहन सुरक्षा समिति के माध्यम से बैठकें आयोजित की जाएंगी और शिक्षा विभाग व पुलिस विभाग के सहयोग से अभियान को आगे बढ़ाया जाएगा। खास बात यह है कि जिन स्कूली वाहनों में छात्राएं या बालिकाएं सफर करती हैं, उनमें महिला परिचारक की मौजूदगी अनिवार्य की गई है। कई मामलों में स्कूल वाहन से उतरने के बाद सड़क पार करते समय बच्चों के साथ घटनाएं सामने आई हैं। ऐसे में वाहन से उतरने के बाद भी उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करना जरूरी है। पिछले दो अभियानों में भी आरटीओ ने स्कूलों और वाहनों की जांच कर व्यापक कार्रवाई की थी। विद्यालयों में पहुंचकर संचालकों को वाहनों के दस्तावेज, फिटनेस और सुरक्षा मानकों को दुरुस्त रखने की जानकारी दी गई। अनफिट वाहनों को नोटिस जारी कर फिटनेस संबंधी कमियां दूर करने के निर्देश दिए गए और कमियां दूर होने तक उनके संचालन पर रोक लगाई गई। अप्रैल से अब तक करीब 570 स्कूली वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की जा चुकी है। मिशन सेफ फ्यूचर 3.0 के तहत भी आरटीओ ने तीन स्कूली वाहनों को, जिनमें बच्चे सवार थे, कासिमाबाद थाने पहुंचाया, जबकि 12 वाहनों का चालान किया गया। कई अनफिट वाहनों में बच्चे मिले, जिसके बाद संबंधित स्कूलों को भी नोटिस जारी किया गया।

 
 
 

Comments


Subscribe Form

  • YouTube
  • linkedin
  • twitter
  • facebook

©2020 by Alpayu Express. Proudly created with Wix.com

<script data-ad-client="ca-pub-7043038300255779" async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js"></script>

google.com, pub-7043038300255779, DIRECT, f08c47fec0942fa0

bottom of page