top of page
Search

‼️गंगा की बाढ़ के बाद मगई नदी का कहर!..खेतों में घुसा पानी,किसान दिवस में उठा फसल नुकसान का मुद्दा‼️

alpayuexpress
8 hours ago
2 min read

‼️गंगा की बाढ़ के बाद मगई नदी का कहर!..खेतों में घुसा पानी,किसान दिवस में उठा फसल नुकसान का मुद्दा‼️

सुभाष कुमार ब्यूरो चीफ

सितंबर गुरुवार 17-9-2026

गाजीपुर:- ख़बर गाज़ीपुर ज़िले से है जहां ग़ाज़ीपुर जनपद कृषि प्रधान जनपद है और यहां पर 80% आबादी कृषि कार्य पर आधारित है और खासकर गाजीपुर के मोहमदाबाद जहुराबाद तहसील के किसान जो करईल का इलाका कहा जाता है और यहां की करईल की मिट्टी काफी उपजाऊ होती है लेकिन इस मिट्टी के लिए मगई नदी पिछले कई सालों से अभिशाप बन चुकी है करण की एक तरफ जहां गंगा के बाढ़ से लोग उबरते हैं तो उसके तुरंत बाद शारदा सहायक नहर का पानी मगई में छोड़ दिया जाता है जिसके बाद मगई में बाढ़ आ जाती है और मगई की नदी पिछले कई सालों से उथली हो चुकी है जिसके चलते मगई का पानी लोगों के खेतों और घरों तक पहुंच जा रहा है और यह पानी काफी दिनों तक रहती है जिसके चलते लोगों का कृषि कार्य पूर्ण रूप से प्रभावित हो जाता है और कुछ हाल इन दिनों भी देखने को मिल रहा है जिसको लेकर आज गाजीपुर के विकास भवन में आयोजित किसान दिवस में मगई नदी के पानी से प्रभावित हो रहे खेती का मुद्दा प्रमुख रूप से उठाया जिस पर अधिकारियों ने जल्द ठोस कार्रवाई का आश्वासन दिया इसके अलावा जनपद में विभिन्न क्षेत्रों से आए हुए किसानों ने अपने-अपने मुद्दे अधिकारियों के सामने रखें जिसमें से कुछ मुद्दों का संज्ञान लेकर जल्द निस्तारण करने का भरोसा दिया तो वहीं कुछ मामलों पर कार्रवाई का आश्वासन दिया वहीं सीयाडी गांव में भी मगई का पानी धान के खेतों में पहुंच चुका है जिसके चलते धान की फसल पूरी तरह से प्रभावित हो चुकी है इसी को लेकर ग्रामीणों ने विकास भवन पहुंचकर जिला कृषि अधिकारी और जनता दर्शन में पत्र सौंप कर नुकसान हुए फसल का उचित फसल मुआवजा दिलाए जाने की मांग किया।

वही किसान दिवस के मामले को लेकर जिला कृषि अधिकारी ने बताया कि आज की बैठक में किसानों ने अपने विभिन्न मुद्दों को रखा जिसे विभाग के द्वारा संज्ञान में लिया गया और संबंधित विभाग के अधिकारियों को उनके शिकायतों का जल्द निस्तारण करने का निर्देश दिया गया है साथ ही उन्होंने मगई नदी के मामले पर बताया कि जिन किसानों के खेतों तक पानी पहुंच गया है और उनके फसल नुकसान हुए हैं तो इस नुकसान का आकलन फसल बीमा कंपनी के द्वारा कराया जा रहा है और जल्द ही उन्हें फसल मुआवजा दिलाने का कार्य किया जाएगा।

 
 
 

Comments


Subscribe Form

  • YouTube
  • linkedin
  • twitter
  • facebook

©2020 by Alpayu Express. Proudly created with Wix.com

<script data-ad-client="ca-pub-7043038300255779" async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js"></script>

google.com, pub-7043038300255779, DIRECT, f08c47fec0942fa0

bottom of page