‼️ग्रामीण ने लगाया!..खराब राशन मिलने का आरोप,डीएम ने दिए जांच के निर्देश‼️
‼️ग्रामीण ने लगाया!..खराब राशन मिलने का आरोप,डीएम ने दिए जांच के निर्देश‼️

सुभाष कुमार ब्यूरो चीफ
सितंबर बुधवार 16-9-2026
गाज़ीपुर:- ख़बर गाज़ीपुर ज़िले से है जहां पर गरीब और जरूरतमंद परिवारों को राहत देने के लिए सरकार की ओर से निशुल्क राशन योजना संचालित की जा रही है, लेकिन गाजीपुर में इस योजना के क्रियान्वयन पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। सैदपुर तहसील के मठ उचौरी गांव निवासी पन्नालाल विश्वकर्मा का आरोप है कि अप्रैल माह में उनके तीन यूनिट के राशन कार्ड पर उन्हें महज दो यूनिट का 10 किलो चावल दिया गया। आरोप है कि यह चावल इतना खराब था कि उसमें चूहे की बीट, प्लास्टिक का कचरा और कोटेदार के गोदाम का कचरा तक मिला हुआ था।
पन्नालाल का कहना है कि उन्होंने खराब राशन और कम मात्रा की शिकायत को लेकर तहसील से लेकर आपूर्ति विभाग के अधिकारियों तक कई बार गुहार लगाई, लेकिन हर बार उन्हें आश्वासन देकर टाल दिया गया। उन्होंने आईजीआरएस के माध्यम से भी शिकायत दर्ज कराई, बावजूद इसके करीब पांच महीने तक समस्या का समाधान नहीं हुआ।
शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि शिकायत वापस लेने और मामले को समझौते से खत्म करने के लिए उसे पीएम सूर्य घर योजना के तहत सोलर लाइट लगवाने का प्रलोभन तक दिया गया। जब विभागीय स्तर पर न्याय की उम्मीद नहीं दिखी तो वह आखिरकार जिलाधिकारी के जनता दर्शन में पहुंचा और अपने साथ वही चावल भी लेकर आया, जो उसे कोटेदार की ओर से दिया गया था।
जब जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला ने अपनी आंखों के सामने चावल की स्थिति देखी तो उन्होंने भी मामले को गंभीर माना। उन्होंने तत्काल एसडीएम सैदपुर को पूरे प्रकरण की जानकारी करने और जांच कर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।





Comments